Ranchi : कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर सरकार पूरी तरह से सतर्क है। सरकार कोरोना की दूसरी लहर की तरह तीसरी लहर को झारखंड में पांव पसारने का कोई मौका नहीं देना चाह रही है। इसको लेकर सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है। कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो, इसको लेकर भी सरकार लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।
Read More : बेटी को बाहर घूमने भेजा, पत्नी का किया खून
Read More : पाई-पाई जोड़ कर बनाया था मकान, लॉकडाउन में चल गया बुलडोजर (Video)
सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर रविवार को राज्यवासियों को धन्यवाद दिया है। साथ सतर्कता बरतने की अपील की है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा है- आज भले अपने राज्य में संक्रमित मरीज़ों की संख्या पूरे देश में सबसे कम है। भले ही हमारी रिकवरी 98 % से ज़्यादा है, पर ख़तरा अभी टला नहीं है। एक्स्पर्ट्स के अनुसार 6 – 8 सप्ताह में तीसरी लहर हमें परेशान कर सकती है। राज्य सरकार ने तीसरे लहर से लड़ाई की सभी तैयारियां पुख़्ता कर ली है। पर आप सब के सहयोग के बिना यह सम्भव नहीं होगा। लॉकडाउन में भले ही छूट दी गयी है पर आप कोरोना के गाइड्लाइन का पालन पूरी सख़्ती एवं मुस्तैदी से खुद भी करें और दूसरों को भी समझाएं। वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार हम तेज़ी से वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया पर भी कार्य कर रहे हैं। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। अतः आप इसे पूरी तरह से निश्चिंत होकर लगाएं।







