Ranchi: सुखदेवनगर महिला थानेदार ममता पर लगे आरोप की जांच शुरू कर दी गई है। सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार को जांच अधिकारी बनाया गया है। डीएसपी गुरुवार को सुखदेवनगर थाना पहुंचे। वहां के CCTV फुटेज को खंगाला। वहीं पीड़िता मोनिका राय और उसके पिता का बयान लिया। यहां याद दिला दें कि बीते 24 अगस्त को संदीप गुप्ता और उसके मासूम बेटे दीप का एक वीडियो वायरल हुआ था। संदीप गुप्ता ने इल्जाम लगाया है कि महिला थानेदार ने उसे बेरहमी से पीटा है। इतना ही नहीं, उसके 4 साल 9 महीने के बेटे को भी नहीं बख्शा। उसका कसूर सिर्फ इतना है कि उसने थानेदार से यह कहा था कि जब उसकी पत्नी साथ रहने को तैयार नहीं, तो यह बात उससे लिखित दिलवा दें। इसी बात पर वह बमक गई। थाने में ही उसे पीटा गया।
इधर मोनिका ने अपने पति संदीप को जुल्मी और सितमगर बताते हुए कई संगीन आरोप लगाये हैं। उसका कहना है कि पहले से शादीशुदा संदीप ने उसे धोखे में रख उससे शादी की। शादी के कुछ माह बाद से ही उसे सताने, रुलाने और यातना देने का दौर शुरू हो गया। उसे इस कदर पीटा जाता था कि वह बता नहीं सकती। मारकर उसका दांत तक तोड़ दिया गया। अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती।
Read more:डॉक्टर पर अंधाधुंध फायरिंग, साथ जा रही नर्स ने मौके पर तोड़ा दम
Read more:कोलकाता से गया जा रही यात्री बस से भारी संख्या में बम बरामद
Read more:अफगानिस्तान के पूर्व मंत्री पिज्जा डिलीवर करने को मजबूर
Read more:अनलॉक-6 : बिहार में अब सबकुछ खुलेगा, नई गाइडलाइन जारी
Read more:बिहार में बजा पंचायत चुनाव का बिगुल, इतने चरण में होगा चुनाव
Read more:जाति जनगणना पर पीएम मोदी से मिला बिहार प्रतिनिधिमंडल












