spot_img
spot_img

जालिम पति ऐसी जगह मारता… बता नहीं सकती ।। पुलिस आंटी ने डंडे से मारा : मासूम दीप

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Rupam/Sanjay) : मुझे पुलिस आंटी ने मारा है। डंडे से मारा मुझे। चार साल 9 महीने के मासूम और अबोध दीप गुप्ता का यह वीडियो वायरल होने के बाद दीप की मां मोनिका राय का दुखड़ा उसके पति संदीप गुप्ता के चरित्र को बेनकाब कर गया। संदीप कैमरा के सामने आने से बचता रहा। तरह-तरह के बहाने बनाता रहा। कहा- घाव ऐसी मिली कि अभी नहीं, कल आउंगा सामने। पत्नी मोनिका ने जो राज खोला है वह बेहद चौंकाने वाला है। संदीप ने उसे बड़ा धोखा दिया। पहली शादी की बात छुपाये रखा। बड़का ड्रिंकर है। रोज पीकर घर आना और बेरहम की तरह पीटना उसकी फितरत हो गई थी। मारकर दांत तक मेरा तोड़ दिया। बदन पर ऐसे-ऐसे जगह पर मारा कि दिखा भी नहीं सकती। शादी के दो महीना तक सब ठीक-ठाक रहा। शादी से पहले ननद बोली थी… बहुत बढ़िया लड़का है। ना खाता है, ना पीता है। चश्मा का दुकान है। ऐसा लड़का तुझे नहीं मिलेगा। पहली पत्नी रश्मी रानी को भी खूब सताया और मारपीट कर उसे भी छोड़ दिया। उसके बेटे को पुलिस ने नहीं मारा। पति के साथ खींचतान में बेटे को चोट लगी है। थानेदार ने मरहम-पट्टी कराई।

वहीं मोनिका के पति संदीप गुप्ता का इल्जाम है कि उसके बेटे को रांची के सुखदेवनगर थाना परिसर में महिला थानेदार ममता कुमारी ने डंडे से मारा। यह देख मेरा दिल छलनी हो गया। खुद को मैं रोक नहीं सका। मेरा बीपी और टेम्पर हाई हो गया। मैं चीखने लगा कि आखिर मेरे बेटे को क्यों मारा गया। इसके बाद कई पुलिस वाले ने मिलकर मेरी बेरहमी से पिटाई कर दी। वहां खड़ा मेरा बेटा रोता रहा। किसी को तरस तक नहीं आया। संदीप ने कहा कि किसी भी बाप को बेटा-बेटी के सामने नहीं मारना चाहिए। बहुत सहा मेरा बेटा। मैं डरा-डरा, भागा-भागा फिर रहा हूं। संदीप ने कहा कि लॉकडाउन में माली हालत खराब हो गई थी। इसलिये पत्नी छोड़कर मायके चली गई।

वहीं सुखदेवनगर की थानेदार ममता कुमारी का कहना है कि मासूम दीप और संदीप का वायरल वीडियो उन्होंने भी देखा है। उनपर लगाये गये सारे आरोप अनर्गल हैं। बच्चे के साथ कोई मारपीट नहीं की गई। ना ही संदीप को पीटा गया है। पति-पत्नी का आपसी विवाद है। दोनों के खींचतान में ही चोटें लगीं। देखें, सुनें और समझें क्या बोला मासूम दीप, मां मोनिका और पिता संदीप…

Read more:  बुखार लगते ही 6 बच्‍चों ने तोड़ा दम, गांव में हड़कंप

Read more:  KBC-13 में रांची के ज्ञानराज ने जीते इतने रुपये, इन सवालों का दिया जवाब

Read more: गुमला में दो लोगोंं को धारदार हथियार से काट डाला

Read more: घर में पत्‍नी और जंगल में फंदे से लटकी मिली पति की लाश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...

जब मुख्यमंत्री नहीं, एक पिता बोले…

Ranchi : सामने आया, जिसने लोगों के दिलों को छू...

घर के बाहर से उड़ा ले गये स्कूटी, लेकिन…

Ranchi : घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चुराने वाले...