spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

72 लाख गटकने को मरने का मैसेज दे गया जमाने भर को…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : 25 लाख रुपये कर्ज से मुक्ति और शेष जिंदगानी खुशहाल बिताने की चाह में समीरन का तौर,तरीका और अंदाज सबको हैरान और परेशान कर दिया। समीरन अपने पूरे परिवार को मरा बताकर इंश्युरेंस के 72 लाख रुपये हासिल करना चाहता था, पर जमाने खासकर पुलिस को चकमा नहीं दे पाया। इंश्योरेंस का का पैसा समीरन के पिता को मिलता। जब पैसा मिल जाता तो समीरन अपने घर लौट आता और फिर कर्ज चुकता कर बड़े इत्मिनान से किसी दूसरे शहर में शिफ्ट कर जाता। खुद के जिंदा रहने का सबूत वो छोड़ता चला गया, जब उसे लगा कि अब पुलिस से बचना मुश्किल है तो उसका मन बदल गया और उसने सरेंडर कर दिया। उसकी प्लानिंग खतरनाक थी। उसने अपनी कार को हाईवे पर आग के हवाले कर दिया, ताकि यह खबर फैल जाये कि समीरन अपने पूरे परिवार के साथ कार में जिंदा जल कर मर गया। वह 25 साल की अपनी पत्नी जया, 9 साल के बेटा दीप और 4 साल की बेटी कृतिका के साथ गायब हो गया। उसकी कार कांकेर के पूरी गांव के पास पूरी तरह जली हुई मिली थी। वह अपने घर में बच्चों के इलाज कराने की खातिर धमतरी जाने की बात कहकर निकले थे। FSL जांच में यह खुलासा हो गया था कि घटना के वक्त कार में कोई नहीं था। इसी आधार पर समीरन उसके परिवार को खोजा जा रहा था। बाद में वह अपने परिवार के साथ पखांजूर से अपने ही फार्म हाउस में मिला। पुलिस उसे खोज निकाली। पुलिस के पास उसके जिंदा होने के सबूत हाथ लग गये थे। गुजरे 13 दिनों से परेशान पुलिस को तब सुकून मिला जब समीरन और उसका परिवार जिंदा मिल गया। यह अजीबो-गरीब सनसनीखेज मामला छत्तीसगढ़ के पखांजूर से उछलकर सामने आया है।

एसपी शलभ सिन्हा ने पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस ने समीरन के पास से 5 लाख रुपए कैश बरामद किए हैं।

इसे भी पढ़ें : स्मूथ ट्रैफिक सिस्टम को लेकर CM ने दिए जरूरी निर्देश

इसे भी पढ़ें : वीर पोदना बालमुचू के आगे झुक गये CM हेमंत, क्या बोल गये… देखें

इसे भी पढ़ें : रांची में 87 जगहों पर धारा 144, जानें कब-कब

जिला पुलिस कप्तान एस सिन्हा ने आज मीडिया के सामने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने राज खोला कि पखांजूर में रहनेवाला 29 साल का समीरन सिकदार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बीते 1 मार्च को गायब हो गया था। उनकी कार कांकेर के पास पूरी तरह जली हुई मिली थी। समीरन धमतरी जाने की बात कहकर घर से निकला था, पर वो रायपुर गया था। समीरन और उसके परिवार कि आखिरी लोकेशन भी रायपुर में मिली थी। इस परिवार को बीते 13 दिनों से खोजा जा रहा था। पकड़े जाने के बाद समीरन ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ महीनों से उसे पोल्ट्री व्यवसाय में बहुत नुकसान हो रहा था। वहीं कर्ज की वजह से भी परेशान था। सबसे पहले उसने अपनी पत्नी जया को इमोशनल ब्लैकमेल किया और उसे अपनी साजिश में शामिल कर लिया।

इसे भी पढ़ें : FB पर फंसा शादी की, फिर उठाया खौफनाक कदम… देखें

इसे भी पढ़ें : फोन पर घंटों लगल रहती थी बीवी, हो गया भयानक कांड… देखें

इसे भी पढ़ें : महिला यात्री पर किया था पेशाब, क्या हुआ TTE पर एक्शन… देखें

इसे भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो चेन्नई एयरलिफ्ट…

समीरन ने बताया कि जया और बच्चों को लेकर सबसे पहले वह 1 मार्च को रायपुर गया था। रायपुर में उसने अपने बच्चों का इलाज करवाया था। फिर वह धमतरी गया। वहां वह रात को लॉज में गया। लॉज में खाना खाने गये थे। फिर वह अपने परिवार को लॉज में ही छोड़कर अपनी कार से वापस कांकेर के चारामा चला गया। रास्ते में उसने पेट्रोल खरीदा और पूरी गांव में पहुंचा। वहीं उसने पेट्रोल डालकर अपनी कार को जला दिया।

इंश्योरेंस के 72 लाख पाने युवक ने हाईवे पर कार जलाई, फिर पत्नी-बच्चों को लेकर भागा | Chhattisgarh Insurance Fraud; Obtaining 72 Lakhs Through Fake Death - Dainik Bhaskar

ये सब कुछ 1 मार्च की रात करीब 10 बजकर 11 मिनट में हुआ था। कार में आग लगाने के बाद समीरन किसी तरह से कांकेर गया। वहां से अगले दिन सुबह वापस धमतरी गया। धमतरी से उसने अपने परिवार को वापस लिया। इसके बाद फिर से वह रायपुर चला गया। वहां उसने पंडरी स्थित फोटो स्टूडियो से फोटो ली। फोटो लेने के बाद उसने किसी रास्ते से ही यूपी के प्रयागराज के लिए बस पकड़ी। वहां से गुवाहाटी भी गया। वहां से वो अपने परिवार के साथ पटना चला गया था। पटना जाकर उसने नया फोन और सिम खरीदा। तब उसे ये लगा कि छत्तीसगढ़ पुलिस उसकी तलाश के लिए क्या कर रही है, यही पता करने उसने दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड किया था। उसी ऐप में उसने जो खबर पढ़ी, वह जानकर समीरन सकते में आ गया। उसे पता चला कि उसके जिंदा रहने के सबूत पुलिस के पास है। CCTV फुटेज भी मिले हैं। उसके हर लोकेशन की जानकारी पुलिस के पास है। यह जान वो घबरा गया और पुलिस के सामने सरेंडर कर देना ही बेहतर समझा। परिवार के अन्य लोगों को भी सबकुछ बता दिया। फिर वो वापस अपने परिवार के साथ अपने फार्म हाउस गया। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। उसका सारा भेद खुल गया।

इसे भी पढ़ें : फोन पर मिलता रहा हुक्म, शूटर दागता रहा कल्लू पर गोलियां… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : MBA संजीव ने दो बार घों*टा था मासूम शौर्य का गला, क्या बोल गये SSP… देखें

इसे भी पढ़ें : प्यार करने वाले को मिली तीखी चोट, फिर करा दी शादी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...