spot_img
spot_img
spot_img

महिला यात्री पर किया था पेशाब, क्या हुआ TTE पर एक्शन… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : महिला यात्री पर पेशाब करने के मामले में टीटीई मुन्ना कुमार को नौकरी से टर्मिनेट कर दिया गया है। यह फैसला रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जीरो टालरेंस दिखाते हुए लिया है। उन्होंने मामले में सख्ती दिखाते हुए कहा कि इस तरह की शर्मनाक घटना को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक्शन लेते हुए उन्होंने टीटीई को तुरंत प्रभाव से नौकरी से निकालने के आदेश दिए हैं।

उत्तर रेलवे की ओर से नोटिस जारी कर कहा गया है कि रविवार देर रात ट्रेन में सफर कर रही महिला के सिर पर टीटीई मुन्ना कुमार ने पेशाब कर दिया था। उनका व्यवहार महिलाओं के प्रति अपमानजनक रहा है, जिससे न सिर्फ उनकी बल्कि पूरे रेलवे की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेते हुए उन्हें तुरंत प्रभाव से नौकरी से हटाया जा रहा है।

दरअसल, बीते रविवार रात राजेश अपनी पत्नी के साथ अकाल तख्त एक्सप्रेस के A-1 कोच में सफर कर रहे थे। रात 12 बजे उनकी पत्नी अपनी सीट पर सो रही थीं, इल्जाम है कि तभी सहारनपुर में पोस्टेड टीटीई मुन्ना कुमार ने उनके सिर पर पेशाब कर दिया। वह नशे में धुत था। शोर मचाने पर यात्री इकट्ठा हो गए और टीटीई को पकड़ लिया गया। इस दौरान यात्रियों ने टीटीई की पिटाई भी कर दी। इसके बाद उसे लखनऊ जीआरपी को सौंप दिया गया। फिलहाल टीटीई मुन्ना को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जीआरपी सीओ संजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि आरपीएफ कंट्रोल रूम और ट्विटर के माध्यम से परसो मध्य रात्रि में सूचना मिली थी कि एक दंपत्ति बिहार से आ रहे थे और चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पूर्व ही मुन्ना कुमार नामक टीटी ने महिला पर पेशाब कर दिया। टीटीई के खिलाफ आईपीसी की धारा 352, 354(A) और 509 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो चेन्नई एयरलिफ्ट…

इसे भी पढ़ें : स्मूथ ट्रैफिक सिस्टम को लेकर CM ने दिए जरूरी निर्देश

इसे भी पढ़ें : रांची में 87 जगहों पर धारा 144, जानें कब-कब

इसे भी पढ़ें : गलत ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर को 3 लाख का हर्जाना, देखें…

इसे भी पढ़ें : अपने मोबाइल पर कभी न करें यह काम… देखें क्या

इसे भी पढ़ें : फोन पर मिलता रहा हुक्म, शूटर दागता रहा कल्लू पर गोलियां… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...