Palamu : लंबे अर्से से फरार ठग संतोष गिरी को पलामू पुलिस ने दरभंगा के अरेस्ट कर लिया। संतोष पर बायोडीजल सप्लाई करने के नाम पर 13.25 लाख रुपये ठगने का इल्जाम है। इसके खिलाफ पलामू के सदर थाना में रेनू शाह और बबीता शाह नाम की दो महिलाओं ने FIR दर्ज कराई थी। दर्ज FIR में दरभंगा के संतोष गिरी एवं भोजपुर के अभिषेक सिंह को नामजद अभियुक्त ठहराया गया है। दोनों महिलायें जोरकट इलाके में एक बायोडीजल पेट्रोल पंप शुरू कर रही थीं। इल्जाम है कि संतोष गिरी और अभिषेक सिंह ने उनसे बायोडीजल देने के वादे पर लाखों रुपये ले लिये। लेकिन न तो उन्होंने तेल की सप्लाई की और न ही पैसा वापस किया। पीड़ित महिलाओं ने कई बार दोनों से संपर्क करने की कोशिश की, मगर आरोपी लगातार नंबर बदलते और गायब रहते। अब पुलिस अभिषेक सिंह की तलाश में जुटी है।
इसे भी पढ़े : हेमंत सरकार का एक साल, क्या बोल गये प्रतुल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े :पत्तों की तलाश में गई जिंदगियां अचानक राख हुईं…
इसे भी पढ़े :8792 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, ये बोल गये CM हेमंत सोरेन…
इसे भी पढ़े :हेमंत सरकार का एक साल, क्या बोल गये प्रतुल… देखें वीडियो






