Chaibasa : सारंडा के जंगल में आज एक धमाके ने सब कुछ थाम दिया। कोलभोंगा गांव की तीन महिलायें रोज की तरह जंगल में पत्ता तोड़ने गई थीं। दोपहर करीब 2 बजे जैसे ही वे आगे बढ़ीं, धरती ने अचानक आग उगल दी। एक दबा हुआ IED फटा और लगभग 18 साल की एक लड़की की जान चली गई। वहीं, दो और महिलायें बेतरह जख्मी हो गई। लगभग 28 साल की सलामी कुंडलना एवं 35 साल की बरसी धनवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।






