Ranchi : CM हेमंत सोरेन की दूरदर्शी सोच ने एक वर्ष का सफर बदल डाला, झारखंड ने विकास का उत्सव आज मनाया। रांची के मोरहाबादी मैदान में आज CM हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र बांटे। तभी हजारों आंखों में उम्मीद के दीप जल उठे। मां-बाप की मुरझाई उम्मीदें फिर खिलीं और युवा हृदयों में भविष्य की धड़कनें तेज हो उठीं। CM हेमंत सोरन ने कहा कि “आप जहां रहें, कम से कम एक नौजवान को अपने जैसा बनायें।” CM ने जोर देकर कहा कि यह केवल सरकारी नियुक्तियों का समारोह नहीं, यह नौजवानों के भविष्य में सरकार की प्रतिबद्धता का ऐलान है।
झारखंड को मिलकर मजबूत बनाना है
CM हेमंत सोरेन ने साफ कहा कि हमारा राज्य, हमारे पूर्वजों का सपना है, इसकी जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं,
राज्य के हर किसान, हर युवक, हर मां, हर शिक्षक हर नागरिक के कंधों पर है। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि गुरुजी आज हमारे बीच नहीं हैं। अगर होते, तो युवाओं की यह भीड़ देखकर वो गर्व से मुस्कुरा देते। 16 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां 8 हजार निजी क्षेत्र में रोजगार, लगातार भर्ती प्रक्रियायें जारी है। नियुक्तियों में पूर्ण ईमानदारी और पारदर्शिता बरती गई। सरकार ने आज संदेश दिया कि “योग्यता को सलाम मिलेगा, मेहनत को मंजिल मिलेगी।” आदिवासी, पिछड़ा, दलित, महिला, दिव्यांग, हर किसी के लिये योजनायें, अवसर और सम्मान झारखंड की आत्मा को मजबूत करने की दिशा में बड़े कदम हैं। CM ने गौर कराया कि एक लड़की ने इस योजना से मिली राशि से पढ़ाई पूरी की और आज पदाधिकारी बनकर मैदान में मौजूद थी। यह दृश्य महिला सशक्तिकरण का सजीव प्रमाण बन गया। सहायक आचार्य में 40% महिलाएं एवं JPSC सिविल सेवा में 30% महिलायें, झारखंड की बेटियां अब सपनों की उड़ान नहीं रोक रही, वे मंजिलें खुद तय कर रही हैं।
किन पदों के लिये दिए गये नियुक्ति पत्र?
8792 की नियुक्तियां, एक विशाल उपलब्धि है। 197 उप समाहर्ता, 35 पुलिस उपाधीक्षक, 55 राज्य कर पदाधिकारी, 2 काराधीक्षक, 8 शिक्षा सेवा श्रेणी-2, 1 जिला समादेष्टा, 8 सहायक निबंधक, 14 श्रम अधीक्षक, 6 प्रोबेशन पदाधिकारी, 3 उत्पाद निरीक्षक, 22 दंत चिकित्सक, 150 कीटपालक, 8291 सहायक आचार्य, 84 शहीद पुलिसकर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा नियोजन मिली है। इस अवसर पर राज्य मंत्रिमंडल, शीर्ष अधिकारी, विभागीय सचिव, सांसद, विधायक सभी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।






