प्रेमिका से मिलने आया आशिक कुएं में कूदा, बाहर निकाल गांव वालों ने जो किया… देखें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

CHHAPRA : बिहार के छपरा में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा के केंद्र में है। जानकारी के अनुसार, यहां शुक्रवार देर रात एक प्रेमी (25) अपनी प्रेमिका (22) से मिलने पहुंचा था। तभी लड़की के परिवार ने दोनों को देख लिया। परिवार और गांव वालों को देखकर वह डर के मारे कुएं में कूद गया। गांव वालों ने पहले कुएं में रस्सी डालकर लड़के को बाहर निकाला। फिर धूमधाम से दोनों की शादी करवा दी। लड़का इस दौरान बोलता रहा कि ये जबरदस्ती है। मुझे यह शादी नहीं करनी है। लड़की कहती रही कि मुझे शादी इनके साथ ही करनी है। इस मामले का वीडियो भी सामने आया है। मामला गड़खा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर गांव का है। अब इस शादी की चर्चा जोरों पर है।

2018 से दोनों का अफेयर चल रहा है।

4 साल से अफेयर, पंचायत ने फैसला सुनाया

जानकारी के अनुसार, तेलपा के रहने वाले मुन्ना कुमार और गड़खा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर की सोनी कुमारी के बीच 4 साल से अफेयर चल रहा था। मुन्ना अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। प्रेमी को कुएं से निकालने के बाद गांव की पंचायत बैठी। उन्होंने प्रेमी-प्रेमिका से बात की। फिर गांव के मंदिर में शादी करा दी।

गीले कपड़ों में ही लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर भरा।

लड़के के साथ गई लड़की

शादी के बाद लड़के को गांव वालों ने समझाया। इसके बाद वो मान गया और लड़की को अपने घर ले गया। लड़के ने बताया कि गांव वालों और लड़की के परिवार के गुस्से के चलते वो शादी से इनकार कर रहा था, लेकिन अब उसे इस शादी से कोई परेशानी नहीं है।

लड़का जब लड़की को माला पहना रहा था तब गांव की महिलाएं मंगल गीत गा रही थी।

इसे भी पढ़ें : बोरी में बंद मिली शख्स की डेड बॉडी, कटे मिले कान, पैर और आधी गर्दन

इसे भी पढ़ें :पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा, 14 दिसंबर से और बढ़ेगी ठंड

इसे भी पढ़ें :75 लाख का इंश्योरेंस करा पति को लगाया ठिकाना… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :होटल में चली ताबड़तोड़ गोलियां, खिड़की से कूदे लोग… देखें

इसे भी पढ़ें :टोला के लोगों का कलेजा हमेशा धकधक करते रहता है… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :बिस्तर तक खींच ले जाने वाली अर्चना की काली दुनिया… देखें || Archana Nag || Honey Trap

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जिस भाई के साथ बचपन बीता, उसी ने मा’र डाला… जानें क्यों

Bihar : भागलपुर और साहिबगंज की सीमा से जुड़े...

ऊपर कटहल, नीचे करोड़ों का…

Bihar : रोहतास में नगर थाना पुलिस ने नशे...

ऑडियो वायरल होते ही दारोगा पर गिरी गाज…

Bihar : बिहार के दरभंगा में रिश्वत मांगने के...