spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

#Diwali 2020 : विदेश की धरती पर दीपोत्सव की रोशनी फीकी

Date:

spot_img
spot_img
  • ब्रिटेन के कई शहरों में में खूब धूमधाम से मनाई जाती है दिवाली
  • महामारी की मार से मुक्ति के लिए वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड में प्रार्थना
  • कोरोना महामारी के कारण एडिनबर्ग में 15 नवंबर को ऑनलाइन होंगे कार्यक्रम
  • डिजिटल दिवाली का लुत्‍फ उठाएंगे भारतीय मूल के हजारों लोग

कोहराम लाइव डेस्‍क : हम जानते हैं कि जिस प्रकार से भारत में दिवाली का त्‍योहार हर साल धूमधाम से मनाया जाता है, उसी प्रकार विदेश में रहने वाले भारतीय भी यह पर्व मनाते हैं। इस बार कोरोना महामारी के कारण विदेश की धरती पर दीपोत्सव की वैसी धूम और रंगत कहीं नजर नहीं आएगी जैसी पहले दिखती थी। कोरोना ने इस साल दुनिया के तमाम उत्‍सवों के रंग में भंग डालने का काम किया। लोगों के उत्साह और जोश की लौ हो एक प्रकार से बुझा दिया। सबसे पहले शरदोत्‍सव में दुर्गापूजा की उमंग मुरझा गई। अब नवंबर में दीपावली की रोशनी भी फीकी रहेगी।

कम हुई कोरोना की गर्जना, पर थमी नहीं

यह अलग बात है कि कोरोना की गर्जना कम होने के कारण दीपोत्सव में आशा एवं विश्वास का उजाला सबको महसूस हो रहा है। लोगों में कोरोना का भय पहले से कम हो रहा है। कुछ देशों को छोड़कर संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है, पर थमी नहीं है। इस बार की दिवाली में ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय मूल के लोग महामारी की मार से मुक्ति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। ऐसा ही दृश्य वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड में भी दिख रहा है।

इसे भी पढ़ें : देखिए.. 22 साल की आयुषी ने खुद को कैसे मिटा लिया

विदेश  के प्रिंसेस स्ट्रीट में निकलने वाला जुलूस

उल्लेखनीय है कि एडिनबर्ग में 2015 में स्कॉटलैंड में रहने वाले भारतीयों ने दीपोत्सव धूमधाम से मनाना शुरू किया था। एडिनबर्ग में दीपोत्सव पर हिंदू, बौद्ध और क्रिश्चियन समुदाय के 10,000 से भी अधिक लोग एक साथ इकट्ठा होते थे। एडिनबर्ग की दिवाली भारतीय और गैरभारतीय सभी लोगों का ध्यान आकृष्ट करती थी। प्रिंसेस स्ट्रीट में निकलने वाला जुलूस विशेष रूप से ध्यान खींचता था। एडिनबर्ग का किला रंगीन प्रकाश से जगमगाता था। इस अवसर पर भारतीय स्टाइल में सामूहिक रूप से लोग इकट्ठा होकर पटाखे छोड़ते थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम होता था। दोस्तों के साथ बैठकर रेस्टोरेंट में खाना-पीना और गपशप लोग करते थे। इसके विपरीत इस साल की दिवाली का रंग-रूप बिल्कुल बदल गया है। इस अवसर पर सभी विशेष कार्यक्रमों और सांस्कृतिक आयोजनों का प्रसारण 15 नवंबर को शाम 5:00 से 7:00 बजे के बीच ऑनलाइन प्रसारित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : कारोबारी के Suicide में अफसर के खिलाफ ठोस क्लू, नहीं हो रही कार्रवाई

विदेश में आयोजन समिति का फैंसी कार्यक्रम

दिवाली आयोजन समिति के सदस्यों ने एक फैंसी कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसका लुत्‍फ लोग घर बैठे उठा सकते हैं। ऑनलाइन फायरवर्क्स दिखाए जाएंगे। अजय दीक्षित के संगीत का आनंद लिया जा सकता है। दंडी का क्लासिकल डांस भी होगा। एडिनबर्ग डांस, अफ्रीकन डांस और फ्यूजन डांस का आयोजन भी ऑनलाइन होगा। एडिनबर्ग दिवाली के चेयरमैन फ्रैंक रॉस और डॉक्टर शशांक विक्रम कार्यक्रम के अंत में संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़ें :चलती Bus के गेट पर बच्ची को उल्टी कराने में गिरे पापा-बेटी, पिता की मौत

अच्छाई के प्रकाश की विजय

एडिनबर्ग दिवाली समिति अन्य कई स्वयंसेवी गतिविधियों से भी जुड़ी है। इससे जुड़े कई लोग कुछ सालों से अपने काम में लगे हुए हैं। इस कार्य से एडिनबर्ग काउंसिल सिटी ट्रस्ट भी जुड़ा हुआ है। एडिनबर्ग दिवाली के प्रेसिडेंट रजनीश सिंह ने कहा, कोरोना वायरस के अंधकार काल में हम बुराई के अंधकार पर अच्छाई के प्रकाश की विजय का उत्सव मनाने में विश्वास करते हैं। हालांकि हम शहर में इस बार एक दूसरे के करीब नहीं आ सकेंगे, लेकिन घरों में सभी परिवारों के सदस्य मिलकर दिवाली का उत्सव मनाएंगे। एडिनबर्ग की डिजिटल दिवाली सबके देखने लायक होगी। रविवार की शाम को एडिनबर्ग में रहने वाले सभी समुदायों के लोग दिवाली के कार्यक्रम में ऑनलाइन शरीक हो सकेंगे।

इसे भी पढ़ें : उम्मीदों का दीया… क्या दिवाली पर इनके घर भी होंगे रोशन

इसे भी पढ़ें : न रहम, न करम, सिर्फ भागते हैं “माल” के पीछे

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...