- बच्ची गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
- बस ड्राइवर ने फौरन नहीं रोकी गाड़ी, चालक-खलासी फरार
- बस के पिछले चक्के की चपेट में आए पिता
- छठ मनाने परिवार के साथ बिहार जा रहे थे सॉफ्टवेयर इंजीनियर
जमशेदपुर : जमशेदपुर में चलती Bus में बच्ची को उल्टी करा रहा पिता चालक की लापरवाही के कारण जान गंवा बैठा। दुर्घटना घटी सोनारी थाना के मरीन ड्राइव स्थित काली मंदिर के पास। सड़क पर कई गड्ढे थे। बस उसी से गुजर रही थी। तभी सफर कर रही 10 साल की बच्ची अदिति को मिचली आने लगी। उसके पिता राजीव रंजन उसे साथ लेकर बस के गेट के पास चले गए और उसे उल्टी कराने लगे।
तभी Bus एक गड्ढे से गुजरी और पापा-बेटी चलती बस से नीचे गिर गए। बच्ची थोड़ी दूर गिरी, लेकिन पापा बस के पिछले चक्के की चपेट में आ गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची गंभीर रूप से घायल है और टीएमएच अस्पताल में भर्ती है।
इसे भी पढ़ें : इस बार अप्रैल में हो सकती हैं Matric-Inter की परीक्षाएं
घटना के बाद Bus चालक और खलासी फरार
पापा-बेटी के नीचे गिरते ही बस में बैठी राजीव की पत्नी चीखने-चिल्लाने लगी, लेकिन बस चालक ने फौरन गाड़ी नहीं रोकी और 500 मीटर की दूर जाकर बस रोकी और चालक-खलासी दोनों फरार हो गए। बस पर सवार यात्रियों ने भी शोर मचाया पर चालक को रहम नहीं आया और वह बस और खुद को बचाने के चक्कर में रहा।
बस पर सवार यात्रियों ने सड़क जाम की
36 वर्षीय राजीव बारीडीह के ट्यूब कॉलोनी ससुराल में रहते थे। बेंगलुरू में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। वे सात नंबर सीट पर बैठे थे। पुलिस अमर ज्योति बस संख्या बीआर06पीई- 6151 को जब्त कर थाना ले गई। घटना के बाद बस पर सवार यात्रियों ने हंगामा किया। कुछ देरी के लिए सड़क पर जाम लग गया।
इसे भी पढ़ें : लातेहार में फर्जी राशि निकासी की DC ने की जांच















