spot_img

मौत के जबड़े से बच निकले ट्रक ड्राइवर की जुबानी, भयावह हादसे की पूरी कहानी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PAKUR : एक यात्री बस से सीधी टक्‍कर होने के बाद मौत के जबड़े से बच निकले ट्रक ड्राइवर सनोज कुमार के मुख से निकले शब्‍द बचा लो भईया, बचा लो दादा की फरियाद कबूल हो गई। वह चीख-चीखकर अपना नाम पता और ठिकाना बता रहा था। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्‍कत के बाद गैस कटर से ट्रक की बॉडी को काटकर सनोज को जिंदा बाहर निकाला जा सका। जेसीबी की भी मदद ली गई। ड्राइवर सनोज के अनुसार घना कोहरा छाया हुआ था। आगे कुछ भी साफ-साफ दिखाई नहीं पड़ रहा था। वह अपनी साइड लेकर चल रहा था।

अचानक सामने से आ रही यात्री बस से उसकी सीधी टक्‍कर हो गई। बाहर का नजारा किसी श्‍मशान घाट से कम नहीं था। चारों तरफ लाशें पड़ी हुई थी। वहीं खून से लतपथ कुछ लोगों की कराह से दिल दरक रहा था। कई लोगों को गैस कटर से बस की बॉडी काटकर बाहर निकाला गया। घायलों को ले जाने के लिए एंबुलेंस भी कम पड़ गया था। बाद में करीब 10 एंबुलेंस से घायलों को अस्‍पताल भेजा गया। मौके पर पहुंची तीन थानों की पुलिस को सबकुछ संभालने में घंटों लग गये। पलक झपकते ही देखते ही देखते 17 लोग काल के गाल में समा गये।

यह भयावह हादसा पाकुड़ के अमड़ापाड़ा के सालपतरा गांव के पास हुई। यात्रियों से खचाखच भरी बस पाकुड़ से दुमका जा रही थी। टक्‍कर इतना जोरदार था कि दोनों गाडि़यों के परखच्‍चे उड़ गये। हादसे में मारे गये लोगों के आश्रितों को पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से दो-दो लाख और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने 1-1 लाख देने का ऐलान किया। वहीं घायलों के इलाज में कोई कमी न हो इसका पूरा ख्याल रखने को पाकुड़ डीसी से कहा गया है।

Read More : पीएम मोदी का रैली रद्द, सीएम चन्नी से इस्तीफे की मांग

Read More : शोर मचाया तो ठोक दूंगा, CSP सेंटर से ऐसे लूटेे रुपये

Read More :देखिये, मौत के जबड़े से कैसे बचा यह शख्स…

Read More :Ranchi SSP के आवासीय कार्यालय में फूटा कोरोना बम

Read More ऐसा हुआ तो…प्राइवेट सेक्टर में अब मिलेगा मिनिमम 9 हजार पेंशन

Read More :फिल्‍मी अंदाज में बैंक लूटा, फिर ग्रामीणों ने क्‍या किया हाल देखें…

Read More :5 की मौके पर मौत, 15 गंभीर, हादसे ने अंदर से हिलाया

Read More :Nia Sharma ने नए फोटोशूट में दिखाया बोल्ड अंदाज

Read More :फिल्म ’83’ का पहला गाना ‘लहरा दो’ हुआ रिलीज

Read More :व्यवसायियों ने पीयूष गोयल का जताया आभार, कहा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...