फेरीवाले के बेटे ने किया कमाल, घर-घर हो रही चर्चा… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : धनबाद के पास एक छोटे से गांव में आज जश्न का माहौल है। फेरीवाले दुर्गेश प्रसाद के बेटे आदर्श प्रसाद ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की परीक्षा पास कर ली है। बांस और टिन की छत, मिट्टी की दीवारों वाला उनका घर अब उम्मीदों के उजाले से भरा है। रोज सुबह दुर्गेश बच्चों के कपड़े लेकर फेरी पर निकलते हैं। सीतारामपुर से धनबाद तक की ट्रेनें, सड़कों पर पसीना और शाम को ब्लैक डायमंड ट्रेन से वापसी। घर में न टीवी है, न फ्रिज, लेकिन अब एक नई पहचान है। आदर्श ने तमाम मुश्किल हालातों के बीच 53 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा पास की। स्कूल के शिक्षकों ने उसकी मेहनत देखकर उसे मुफ्त ट्यूशन दी। आदर्श कहता है, “पिताजी ने फेरी लगाकर मेरी पढ़ाई करवाई। अब मेरी बारी है कि मैं उनका सिर ऊंचा करूं।” मां माया प्रसाद की आंखों में गर्व और खुशी के आंसू हैं “हमारे बेटे ने गरीबी की जंजीरें तोड़ दी हैं।” पड़ोसी भी खुश हैं कहते हैं, यह जीत उस पिता के संघर्ष की जीत है जिसने कभी हार नहीं मानी।आदर्श आज सिर्फ अपने परिवार का नहीं, बल्कि उन तमाम युवाओं का ‘आदर्श’ बन गया है जो हालातों से लड़कर सपनों को सच करने का हौसला रखते हैं।

इसे भी पढ़े : PM बोले, उन्हें “सजा जरूर मिलेगी”…

इसे भी पढ़े : नतीजों से पहले तेजस्वी ने ठोक डाला बड़ा दावा, 18 को शपथ…

इसे भी पढ़े : झारखंड कैबिनेट के अहम फैसले… जानें

इसे भी पढ़े : दिल्ली ध’माके का CCTV फुटेज आया सामने, क्या हुआ था उस शाम… देखें वीडियो

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...