दिल्ली ध’माके का CCTV फुटेज आया सामने, क्या हुआ था उस शाम… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : दिल्ली की वो शाम खौफनाक बन गई, जब बीते सोमवार को शाम 6:52 बजे लाल किला इलाके में कार में धमाका हुआ। अब इस हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसने पूरी कहानी बयान कर दी है। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रैफिक सिग्नल के पास धीमी रफ्तार से चलती एक काली कार, और कुछ ही सेकंड में तेज़ धमाका, जिसके साथ ही चारों ओर अफरातफरी मच जाती है। इस विस्फोट में अब तक 12 लोगों की जान जा चुकी है और कई घायल हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह कोई आकस्मिक हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े डॉ. उमर नबी और उनके साथी विस्फोटक इकट्ठा कर रहे थे। छापेमारी की भनक लगते ही उमर नबी कुछ विस्फोटक के साथ फरार हो गया। पूछताछ में एक आरोपी ने बताया कि वह देश के कई शहरों में ब्लास्ट की योजना पर चर्चा करता था। दिल्ली पुलिस को डॉ. मुजम्मिल गनई के मोबाइल डेटा से पता चला कि उसने इस साल जनवरी में लाल किले के आसपास कई बार रेकी की थी। अब जांच एजेंसियां CCTV फुटेज, फोन डेटा और जब्त विस्फोटक के आधार पर पूरी साजिश की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।

इसे भी पढ़ें : घर लौटे “ही मैन”, क्या बोले डॉक्टर… देखें वीडियो

spot_img

Related articles:

Garhwa : गढ़वा में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात…

गढ़वा(Garhwa) में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक वारदात हुई है। डंडा थाना क्षेत्र में 21 साल की छात्रा के साथ पिस्तौल के दम पर दुष्कर्म और फिर जबरन शादी का ढोंग रचकर सामूहिक रूप

Samrat Chaudhary : राइफल-रिवॉल्वर के शौकीन हैं बिहार के नये ”सम्राट”…

भाजपा के दिग्गज नेता सम्राट चौधरी(Samrat Chaudhary) बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, इसी के साथ उनकी संपत्ति को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। चुनावी हलफना

Ranchi News : रांची में दो आर्म्स सप्लायर धरे गये, उगले कई राज…

राजधानी रांची(Ranchi) की पुलिस ने मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र से हथियार के साथ दो बदमाशों रुस्तम अंसारी उर्फ सोनू और मो० जैद अंसारी उर्फ अरमान अंसारी को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आर्म्स सप्लायर

एक साथ 41 CO सस्पेंड, संग्राम तेज…

दो महीने से ठप पड़ी राजस्व व्यवस्था पर अब सरकार ने सीधा ‘एक्शन मोड’ ऑन कर दिया है। कर्तव्य में लापरवाही के इल्जाम में एक साथ 41 अंचल अधिकारियों(CO) को निलंबित कर दिया गया है।

Bihar Politics : बिहार में बनेगा नया पावर ट्रायंगल, ये तीन दिग्गज लेंगे शपथ…

बिहार(Bihar) में कल सम्राट चौधरी जब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, तो उनके साथ केवल दो और चेहरे शपथ ले सकते हैं। मुख्यमंत्री के पद पर सम्राट चौधरी, डिप्टी CM के पद पर जदयू के दिग्गज ने