झारखंड कैबिनेट के अहम फैसले… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें राज्य में STEM लैब, राजकीय मछली, नई सड़क परियोजनाओं समेत कई बड़े फैसले शामिल है।बैठक में लिये गये प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं

  • STEM लैब की स्वीकृति: राज्य के सभी 24 जिलों के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों (CM SoE) में STEM लैब स्थापित की जाएंगी।
  • राजकीय मछली की घोषणा: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के प्रस्ताव पर देशी मांगुर (Clarias magur) को झारखंड की राजकीय मछली घोषित किया गया।
  • होटल विकास परियोजना: देवघर में होटल वैद्यनाथ विहार को पीपीपी मोड पर 4 सितारा होटल के रूप में विकसित करने को मंजूरी मिली। परियोजना की लागत ₹113.97 करोड़ तय की गई है।
  • नई सड़क परियोजनायें
  • गिरिडीह-जमुआ रोड (SH-13) के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण पर ₹133.02 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

  • सिमडेगा रेंगारी–केरसई–बोलवा–ओडिशा बॉर्डर मार्ग की गुणवत्ता सुधार परियोजना पर ₹29.76 करोड़ की स्वीकृति दी गई।

  • नेतरहाट आवासीय विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी अब पुरानी पेंशन योजना के दायरे में आयेंगे।
  • पोलिटेकनिक शिक्षा सुदृढ़ीकरण परियोजना के संविदा कर्मियों की सेवा नियमित की जाएगी।
  • झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगा।
  • चंद्रवा (लातेहार) में हिण्डाल्को को 147.05 एकड़ भूमि चकला कोल प्रोजेक्ट के लिए 30 साल के लीज पर देने को मंजूरी दी गई।
  • झारखंड स्थापना दिवस समारोह के लिए सीमित निविदा प्रक्रिया से एजेंसी चयन और अनुमानित दर से 50% अधिक लागत पर कार्यादेश जारी करने की स्वीकृति दी गई।
  • इसके अलावा मंत्रिपरिषद ने गारंटी मोचन निधि, UIDF के तहत ऋण प्राधिकरण, वनरक्षी व पुलिस नियमावली संशोधन, और नये आपराधिक कानूनों के e-Sakshya एवं e-Summons नियम अधिसूचित करने को भी मंजूरी दी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...