Delhi : PM नरेंद्र मोदी भूटान से लौटने के तुरंत बाद बुधवार को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने लाल किले के पास हुये विस्फोट में घायल लोगों से मुलाकात की। PM ने डॉक्टरों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली और कहा कि “इस साजिश के पीछे जो भी हैं, उन्हें सजा जरूर मिलेगी।” सोमवार शाम लाल किले के ट्रैफिक सिग्नल के पास एक वाहन में हुये धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हैं। घटना के बाद से पूरे देश में शोक और आक्रोश का माहौल है। अस्पताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने भी घायलों से मुलाकात कर हालचाल जाना था। PM मोदी ने एक्स पर लिखा कि “एलएनजेपी अस्पताल जाकर घायलों से मिला। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” सरकार ने जांच एजेंसियों को तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। फिलहाल सभी की निगाहें जांच के नतीजों पर टिकी हैं।
इसे भी पढ़े : JJMP की टूटी कमर, अब इन दो ने डाल दिये हथियार… जानें
इसे भी पढ़े : नतीजों से पहले तेजस्वी ने ठोक डाला बड़ा दावा, 18 को शपथ…
इसे भी पढ़े : घर लौटे “ही मैन”, क्या बोले डॉक्टर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े : WPC झारखंड टीम रवाना हुई बैंगलुरु…




