Chouparan(Krishna Paswan) : चतरा के हंटरगंज के मीरपुर गांव में रामपूजन कुमार गुप्ता की ईंट भट्ठी पर उदासी की परछाइयां गहरी होती जा रही थीं। धधकते भट्ठे की आग में उनकी मेहनत जल रही थी, और डर का एक साया उनके सीने पर भारी हो रहा था। यह डर किसी और का नहीं, बल्कि उस शख्स का था जो वर्दी पहनकर इंसाफ का पहरेदार कहलाता था – हंटरगंज का थानेदार मनीष कुमार। रामपूजन से 20 हजार रुपये की डिमांड की गई थी। रुपये नहीं दिये तो धमकी दी – “भट्ठे की आग ठंडी कर दूंगा, ईंट क्या, एक कंकड़ भी नहीं बन पायेगा।” मिट्टी से ईंट गढ़ने वाले रामपूजन ने हिम्मत जुटाई और अपना दुखड़ा ACB को सुनाया। गुप्त रूप से जांच हुई, सच की परतें खुलती गईं और फिर DGP अनुराग गुप्ता ने थानेदार मनीष कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। खबर है कि थानेदार का तबादला चाईबासा कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें :संगम में डुबकी न लगा पायें तो निराश न हो, CM योगी करने जा रहें ये काम…
इसे भी पढ़ें :रांची से सटे इस गांव में पानी को लेकर तरसते कंठ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :ये तरीका अपनाये, टीबी रोग होगा कोसों दूर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :DGP अनुराग गुप्ता को मिली दो नई जिम्मेदारी… जानें
इसे भी पढ़ें :मास्टरनी अकेली, बच्चा सहमा… रोना आ जायेगा इस स्कूल की हालत पर… देखें वीडियो










