कोहराम लाइव डेस्क : जमीन के लिए आपस में लड़ रहे दो बेटों को पिता रोकने पहुुंचे पर बेटे ने ही लाठी से मारकर ले ली पिता की जान। मामला औरंगाबाद के दाऊदनगर थाना क्षेत्र के देवही गांव का है। आरोप है कि गुरुवार सुबह 5 कट्ठा जमीन के लिए बड़ा बेटा ने अपनी पत्नी और ससुर के साथ मिलकर अपने बाप को ही लाठी-डंडे से पीट-पीट कर मार डाला।
दरअसल जमीन के बंटवारे को लेकर 2 भाइयों के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। अपने दोनों बेटों को आपस में लड़ता देख पिता राम सिंहासन सिंह (61) बीच-बचाव करने गए। तभी बड़े बेटे (जयराम कुमार) की पत्नी व ससुर भी वहां पहुंच गए। तीनों ने सिंहासन सिंह को इतना पीटा कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें :मॉडल और एक्टर बनाने के नाम पर कराते थे देह व्यापार, ऐसे हुआ खुलासा
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत रामसिंहासन सिंह के छोटे बेटे चंदन कुमार के फर्द बयान पर आरोपी जयराम कुमार को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बड़े बेटे जयराम कुमार समेत 3 लोगों को आरोपी बनाया गया है। जयराम को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। मामले आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें :नाले के पास मिला बंद बोरा, खुला तो फटी रह गईं आंखें…
परिजनों के अनुसार जयराम कुमार और चंदन कुमार के बीच 5 कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बीच-बचाव करने रामसिंहासन सिंह पहुंचे तो जयराम कुमार, उसकी पत्नी और ससुर उनके साथ मारपीट करने लगे। सिर पर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन जयराम की पत्नी और ससुर की गिरफ्तारी की मांग पुलिस से कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें :पुणे: इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की लैब में लगी आग














