कोहराम लाइव डेस्क : मुंबई में क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे रैकेट का खुलासा किया है जो स्ट्रग्लिंग मॉडल और अभिनेत्रियों को देह व्यापार के धंधे में धकेलने का काम करते थे। इसे कास्टिंग काउच रैकेट कहते हैं।
इसे भी पढ़ें : भांजा को हुआ मामा की साली से प्यार, मना किया तो कर दिया ये…
मुंबई क्राइम ब्रांच की क्रिमिनल इंटेलिजेंस यूनिट को सूचना मिली थी कि प्रेम नाम का एक शख्स एक कास्टिंग निर्देशक और फिल्म निर्माता भी है। जो मॉडल और अभिनेत्री बनने का सपना देखने वाली स्ट्रग्लिंग महिला कलाकारों को देह व्यापार के धंधे के लिए उकसाता है। जिसका सीआईयू के एपीआई सचिन वेज ने सत्यापन किया। मामला सही पाए जाने के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से एक जाल बिछाया। इसी को लेकर आरोपी के बताए गए एक बैंक खाते में 2 लाख रुपये जमा कराए गए थे। इसके बाद 19 जनवरी को जुहू के रमाडा प्लाजा होटल में सामाजिक सेवा (एसएस) शाखा के साथ CIU ने जाल बिछाया और उक्त प्रेम के साथ कोलकाता, पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक महिला को पकड़ लिया। उस महिला को भी रैकेट में जाने के लिए उकसाया गया था।
इसे भी पढ़ें : लुटेरी दुल्हन, शादी का झांसा देकर ऐसा लगाया चूना कि…
महिला की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने 8 पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया। प्रेम और अन्य दो महिलाओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी, 370, 34 के साथ अनैतिक तस्करी अधिनियम (पीआईटीए) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 5,59,000 रुपये नकद, 15 स्मार्टफोन और एक डस्टर कार बरामद की गई है। इस संबंध में जुहू पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया है।
रेस्क्यू कराई गई महिलाओं से पूछताछ में पता चला कि पीड़ित महिलाओं ने कई विज्ञापनों में मॉडल के रूप में काम किया है और विभिन्न फिल्मों, वेब सीरीज आदि में भी वे काम कर चुकी हैं। पीड़िताओं का कहना है कि आरोपी एक्टिंग का मौका देने के लिए ‘समझौता’ करने को कहता था। इस वेश्यावृत्ति रैकेट के लिए ग्राहकों को कई वेबसाइटों के माध्यम से बुलाया जाता था। उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी।
इसे भी पढ़ें : महिला दारोगा के साथ ही फोन पर करता है ‘गंदी-गंदी’ बात















