PATNA : बिहार में कोरोना पर नियंत्रण को लेकर लॉकडाउन में जरूरी सामान की दुकानें खोलने की इजाजत है। चोरी-छुपे लगभग सभी प्रकार की दुकानें खोली जाती हैं। जानकारी मिलने पर पुलिस तो कड़ा रुख दिखाएगी ही। इस क्रम में हुईं कई घटनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ताजा मामला बिहार के खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडल का है, जहां जमालपुर बाजार में ज्वेलरी की दुकान में शॉपिंग करने से मना करने पर एक लड़की पुलिसवालों पर भड़क गई। पहले तो लड़की पुलिसवालों को गंदी -गंदी गालियां दी। फिर कहा कि वर्दी पहना है तो क्या समझता है, मुंह में डंडा हुड़ देंगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साफ दिख रहा है कि लड़की पुलिसकर्मियों से कैसे अभद्रता कर रही है।
Read More :टीएमएच में विवाहिता की मौत, मां बोली- ससुराल वालों ने मेरी बेटी को मार डाला
रुको, दो मिनट में तुम लोगों का इलाज कर देंगे
वायरल वीडियो में लड़की को यह कहते सुना जा रहा है कि “मुंह में डंडा हुड़ देंगे। वर्दी पहन लिया है तो क्या समझता है, रुको दो मिनट में तुमलोग का इलाज कर देंगे।” लड़की को गाली देते हुए भी सुना जा रहा है।
Read More :हेल्थ सिस्टम की उड़ीं धज्जियां, छठी पास भाजपा MLA बन गए डॉक्टर, फिर कोविड वार्ड में मरीज को…
पुलिस ने लड़की को हिरासत में लिया
लड़की के इस भारी ड्रामे के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन में सारे दुकान बंद थे। लेकिन इसके बावजूद भी जमालपुर बाजार में जवाहर ज्वेलर्स में बाहर से तो ताला लटका हुआ था, मगर अंदर ग्राहकों की भीड़ थी।
Read More :उड़ीसा का गिरोह रांची में तोड़ता था ताला, 6 धराये








