रांची : सेंधमारी कर लाखों रुपये के जेवरात और नगद रुपये उड़ा जे जाने वाले गिरोह का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस गिरोह में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर सोने के कुछ जेवराज नगद 3 लाख 98 हजार रुपये, एक पल्सर बाइक, तीन लैपटॉप, एक सैमसंग कंपनी का टैब, एक एलईडी और ताला तोड़ने में इस्तेमाल लोहे का रड बरामद की गई है। गिरोह का सरगना संतोष कुमार राठौर है। वह उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले के उदितनगर थाना क्षेत्र के मालगोदाम एफसीआई बस्ती का रहने वाला है। वर्तमान में पुंदाग ओपी क्षेत्र के आईएसएम चौक में मुख्तार के मकान में किरायेदार था। वहीं गिरोह में शामिल छोटू कुमार वर्मा, शिवा कुमार साव, अर्जुन चंद्रपाल और प्रदीप कुमार सोनी (सभी सुंदरगढ़ उड़ीसा) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। चोरी के जेवरात खरीदने के आरोप में राजेश सिंह और कामेश्वर प्रसाद को भी गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों राउरकेला का रहनेवाला है।
इसे भी पढ़ें : DGP का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाला धराया, मथुरा से हुआ गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : जंगल में मिला उपमुखिया का अधजला शव, पत्नी ने कही ये बात…
रांची के पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि इस गिरोह के सदस्यों के पकड़े जाने से जिले के रातू, पंडरा, सदर और अरगोड़ा थाना क्षेत्र में घटी चोरी, सेंधमारी के लगभग 8 मामले सुलझा लिए गए। यह गिरोह बीते 11 मई को अरगोड़ा थाना क्षेत्र के रहनेवाले एक व्यक्ति के घर से लाखों रुपये के सामान, जेवरात और कैश चुरा ली गई थी। हटिया एएसपी विनीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कुछ दिनों के प्रयास के बाद ही उक्त कामयाबी हासिल कर ली।












