GUJRAT : कभी-कभी नेता नेता कुछ ऐसा कर गुजरते हैं कि सिस्टम भी शर्मसार हो जाता है। ऐसा ही एक मामला गुजरात के सूरत में सामने आई है, जहां छठी पास बीजेपी विधायक वीडी झालावडिया अस्पताल का दौरा करने पहुंचे और अचानक डॉक्टर बन गए। कोरोना आइसोलेशन सेंटर पहुंचे विधायक ने डॉक्टर बनकर स्लाइन में इंजेक्शन डालकर कोविड मरीज को दे दिया। स्वास्थ्य व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाले इस विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूरत के सरथाणा इलाके के एक आइसोलेशन सेंटर का जायजा लेने विधायक जी पहुंचे थे।
Read More :दिल्ली में एक हफ्ते और बढ़ा lockdown, सीएम केजरीवाल ने कहा- युद्ध अभी जारी है
विधायक का मकसद सिर्फ चर्चा में आना
आइसोलेशन सेंटर में यूं तो कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा था,लेकिन अचानक विधायक जी हाथ में सिरिंज लेकर खुद ही डॉक्टर बन गए। बताया जा रहा है कि इसके पीछे विधायक का मकसद चर्चित होना और इस मौके को भुनाना था। अब उनका यह विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Read More :उड़ीसा का गिरोह रांची में तोड़ता था ताला, 6 धराये
विरोधियों पर बरस पड़े विधायक
लोगों के इस पर सवाल उठाए जाने के बाद विधायक झालावडिया विरोधियों पर बरस पड़े। उन्होंने कहा कि उन्हें बदनाम करने के पीछे कांग्रेस की साजिश है। सफाई देते हुए कहा कि मैं 40 दिनों से सरथाणा कम्युनिटी हॉल में लोगों की सेवा कर रहा हूं। मरीज को देने के लिए जो रेमडिसिविर इंजेक्शन मिक्स किया जाता है, सिर्फ वही इंजेक्शन मैंने अंदर डाला। किसी मरीज को इंजेक्शन नहीं दिया। उन्होंने कहा, इस दौरान वहां 10 से 15 की संख्या में डॉक्टर भी मौजूद थे।
Read More :धान खरीद में लापरवाही पर पर मंत्री सख्त, बोलें-सुधर जाएं अधिकारी नहीं तो…








