spot_img
spot_img
spot_img

नदी में बस के गिरने की पूरी कहानी, चश्मदीदों की जुबानी…. जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Giridih : बाबा सम्राट नाम की यात्री बस के बराकर पुल से नीचे गिर जाने के बारे में जिसने भी जाना-सुना, उस भयानक मंजर को याद कर उनकी रूह कांप उठती है। तेज रफ्तार में जा रही बस पीरटांड़ का जिलेबिया घाटी जैसे ही पार कर कुछ दूर आगे गयी तभी जोरदार आवाज के साथ मची पुकार से सब का कलेजा दहल गया। बराकर पुल के रेलिंग को तोड़ते हुये बस नदी में जा गिरी। इसमें फंसे लोगों को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। गैस कटर और JCB के सहारे फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई। इसमें एक की पहचान अबतक नहीं हो पाई है। बेतरह जख्मी 11 लोगों का सदर अस्पताल, 8 का नवजीवन एवं 4 अन्य लोगों का गोवर्धनलाल नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। काल के गाल में समा गये लोगों में 42 साल के संतोष कुमार अग्रवाल, 55 साल के मानिक चंद अग्रवाल और खलासी अनिल कुमार धनिया शामिल हैं। संतोष कृषि विभाग में कार्यरत थे, वहीं गिरिडीह के बक्सीडीह रोड में रहते थे। वहीं मानिक चंद गिरिडीह के कोलडीहा हुट्टी बाजार में रहते थे। विष्णुगढ़ में रहनेवाले खलासी अनिल के घरवाले मौके पर पहुंच गये थे।

शनिवार की रात दिल दहला देने वाले इस हादसे के बाद गिरिडीह के DC नमन प्रियेश लकड़ा और SP दीपक शर्मा पूरे लाव-लश्कर के साथ मौके पर पहुंच गये। वहीं इलाके के विधायक सुदिव्य कुमार, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी पहुंच गये। करीब नौ से ज्यादा गांववाले की भीड़ लग गई। वहीं अस्पताल में भर्ती जख्मी लोगों को देखने झामुमो, कांग्रेस और राजद के कई नेता भी पहुंचे। देर रात तक रेस्क्यू का काम चलता रहा। इस हादसे में चल बसे एक शख्स के दोस्त आनंद ने बताया कि उनके दोस्त के सिर और सीने में गंभीर चोटें लगी थी। उसने अपने घरवाले को फोन कर केवल इतना ही बता पाया था कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। तब सामने से एक गाड़ी भी आ रही थी। अचानक बस ड्राइवर ने अपना बैलेंस खो दिया। खूब जोर से आवाज हुई, इसके बाद उसे कुछ भी याद नहीं।

इधर, मौके पर पहुंचे बस मालिक राजू खान ने मीडिया को बताया कि बाबा सम्राट नाम की उनकी बस रांची के सरकारी बस डिपू से दिन में खुली। बस स्टैंड से 11 मुसाफिरों को लेकर बस रवाना हुई। रांची में ही बूटी मोड़ से तीन अन्य यात्री बस में सवार हुये। वहां से बस गिरिडीह के लिये निकल पड़ी। रास्ते में भी कुछ सवारी के चढ़ने की बात सामने आ रही है। बस के ड्राइवर का नाम टिंकू मंडल है। बस के मालिक का कहना है कि हादसा कैसे हुआ, इस बारे में अबतक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है, पर कुछ लोगों का कहना है कि एक गाड़ी को बचाने में बस ड्राइवर ने अपना बैलेंस खो दिया और बड़ा हादसा हो गया। वैसे चालक ही सही घटनाक्रम बता सकते है। घटना के समय एक बस से वहां से गुजर रहे कुछ कांवरिये और गांव के लोगों ने बस के अंदर फंसे यात्रियों को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इसे भी पढ़ें : बेशक, क्रिमिनल छोटा हो या बड़ा, उसका नाश तय… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रिमझिम फुहारों के बीच झारखंड आदिवासी महोत्सव की तैयारियां उफान पर… देखें तस्वीरें

इसे भी पढ़ें :सरेराह माही होटल के मालिक को गो*लियों से किया छ*लनी… जानें

इसे भी पढ़ें :झारखंड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग के खिलाड़ियों ने झटके मेडल… जानें कितना

इसे भी पढ़ें :पुलिस की हरकत से दुखी लोगों ने किया हंगामा, फिर पति का सरेंडर… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :पहले पत्नी को चा’कू से गो’द डाला और फिर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...

चश्माधारी नाग की ऐसी हालत देख हर कोई रह गया हैरान, फिर…

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में एक...

झट से चमकायें अपना चश्मा, ये आसान तरीका… जानें

Kohramlive : चश्मा आज सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि लाखों...