spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सरेराह माही होटल के मालिक को गो*लियों से किया छ*लनी… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Ramgarh : रामगढ़ में आज सरेराह एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। हथियारबंद तीन अपराधियों ने होटल मालिक राजेंद्र प्रसाद उर्फ रोशन को गोलियों से भून डाला। घटना के समय रोशन अपने माही होटल के बाहर किसी से बात कर रहे थे, तभी उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी वहां से बड़े आराम से भाग निकले। यह दुस्साहसिक वारदात रामगढ़ के बासल ओपी क्षेत्र में हुई। शाम पौने सात बजे के करीब हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में तहलका मच गया। खौफजदा लोग इधर-उधर खिसक गये। मौके पर जुटे कुछ लोगों का कहना था कि रामगढ़ में अपराधी बेखौफ है, उनमें कोई डर-भय नहीं रह गया। जब चाहा, जहां चाहा, किसी भी ठोंक डालते हैं। कई गैंगस्टरों के गुर्गे भी इन इलाकों में एक्टिव हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फरार हत्यारों की खोज में जुट गई है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं एक शख्स से पूछताछ भी की जा रही है। हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अबतक नहीं हो पाया है। मारे गये माही होटल के मालिक रोशन बासल ओपी क्षेत्र के रसदा गांव का रहने वाले थे।

घटना के संबंध में अबतक जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार माही होटल के मालिक रोशन आज शाम अपने होटल के बाहर किसी से बात कर रहे थे, तभी एक बाइस से वहां पहुंचे तीन शूटरों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। गोली उनके सीने और कनपट्टी में सटाकर मारी गई। करीब 4 गोलियां उन्हें मारी गई। गोली लगते ही वे नीचे जमीन पर गिर पड़े।उनका होटल बासल ओपी क्षेत्र के गेगदा में है। गोलियों की तड़तड़ाहट की आवास पर वहां कोहराम मच गया। घटना की खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के कुछ लोगों की मदद से लहुलूहान रोशन को पास के सदर हॉस्पिटल में ले गये, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद से इलाके के लोग दहशत में हैं। पुलिस इलाके की नाकेबंदी कर हत्यारों को खोज निकालने में जुटी थी।

इसे भी पढ़ें :काली कमाई के धनी के खिलाफ दर्ज होगी PE, प्रस्ताव पर सीएम हेमंत की लगी मुहर

इसे भी पढ़ें :मुकेश अंबानी की सैलरी जीरो, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

इसे भी पढ़ें :रिलायंस नौकरियां देने में भी रही नंबर वन

इसे भी पढ़ें :पहले पत्नी को चा’कू से गो’द डाला और फिर…

इसे भी पढ़ें :बड़ा ट्रेन हादसा, 10 बोगियां बेपटरी, कई की हुई मौ’त…

इसे भी पढ़ें :Indigo फ्लाइट का यह वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज बनीं मां, बच्चे का नाम किया रिवील

इसे भी पढ़ें :

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...