Ranchi : नेशनल स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में बुलंदी का झंडा गाड़ खिलाड़ी वापस रांची लौट आये। राजस्थान के उदयपुर में आयोजित इस नेशनल स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में देशभर से करीब 800 कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया था। झारखंड से 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। झारखंड के खिलाड़ियों ने 11 गोल्ड, 6 सिल्वर और एक ब्रोंज मेडल झटका। शुभम साहू ने जूनियर चैंपियन ऑफ चैंपियन्स का खिताब अपने नाम कर लिया। 95 केजी वेट क्लास में आयुष कुमार ने 280 किलो वजन उठाकर नया नेशनल रिकॉर्ड बना डाला। साथ ही 68 केजी वेट क्लास में 257 किलो 500 ग्राम उठाकर नील अमृत ने भी नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया| रांची पहुंचने पर सभी विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। झारखंड टीम के स्वागत में झारखंड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा खेलप्रेमियों में दिनेश नायक, हर्ष आनंद राहुल कुमार सत्त्याजित उज्ज्वल तथा ऋतिक कुमार मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : सरेराह माही होटल के मालिक को गो*लियों से किया छ*लनी… जानें
इसे भी पढ़ें : काली कमाई के धनी के खिलाफ दर्ज होगी PE, प्रस्ताव पर सीएम हेमंत की लगी मुहर






