spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बेशक, क्रिमिनल छोटा हो या बड़ा, उसका नाश तय… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh (Sunil Sahu) : बेशक, क्रिमिनल छोटा हो या बड़ा या फिर साइबर अपराधी, उसपर लगाम लगाने की खुली छूट दे दी गई है। गुंडों के उठते फन को कुचल देने का हुनर हर किसी पुलिस अधिकारी में झलकना चाहिये। हर हालत में कानून का राज कायम रहे, इसे फोकस कर टारगेट बेस कार्रवाई करने को कहा गया। एक्टिव छोटे-बड़े गुंडों का डाटा-बेस तैयार कर उनके नाम गुंडा सूची में दर्ज कर उनपर CCA लगाने का प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। हत्या, डकैती, लूट, चोरी, गृहभेदन, स्नेचिंग, फिरौती के लिए अपहरण और रंगदारी जैसे संगीन जुर्म को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ कड़े एक्शन लेने को कहा गया है। वहीं मोस्टवांटेड और वांटेड क्रिमिनल को खोज निकाल सलाखों के पीछे डालने का आदेश दिया गया है। यह आदेश आज DGP अजय कुमार सिंह ने दिया। झारखंड पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों का बड़ा जुटान हजारीबाग में हुआ था। हजारीबाग SP के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में ADG, IG, DIG, SP एवं DSP स्तर के कई अधिकारी मौजूद थे। बैठक के बाद DGP ने स्थानीय मीडिया को बताया कि संगठित आपराधिक गिरोह के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके रिजल्ट भी सामने आने लगे हैं। तमाम जिलों के SSP और SP खासकर DIG को क्राइम कंट्रोल को लेकर कई तरह के टास्क दिए गए हैं। गैंगस्टरों, अपराधियों और उग्रवादियों के पनाहगारों, मददगारों और फाइनेंसरों को चिन्हित कर उन्हें सबक सिखाने को कहा गया है। चाहे वह कोई भी शख्स या सफेदपोश हो।

वहीं ATS के IG अमोल वेणुकांत होमकर ने कहा गुजरे 21 दिनों में ATS ने  गैंगस्टर और उसके गुर्गों के 230 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापामारी की गई। करीब 130 लोगों का वेरीफिकेशन किया। 95 लोगों को डिटेन कर उसकी क्लास ली गई। वहीं 82 लोगों से बॉन्ड भरवाया गया। 17 गुर्गों को सलाखों के पीछे डाल दिया गया। वहीं, हजारीबाग के SP मनोज रतन चोथे ने अपने मातहत अधिकारियों को कोयला, बालू, पत्थर और नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश पूर्व में ही दे चुके हैं। सुनें क्या बोले DGP अजय कुमार सिंह, IG अमोल वेणुकांत होमकर और हजारीबाग के SP मनोज रतन चोथे…

इसे भी पढ़ें : सरेराह माही होटल के मालिक को गो*लियों से किया छ*लनी… जानें

इसे भी पढ़ें : रिमझिम फुहारों के बीच झारखंड आदिवासी महोत्सव की तैयारियां उफान पर… देखें तस्वीरें

इसे भी पढ़ें :

JSSC पेपर लीक में बड़ा एक्शन, डायरेक्टर गिरफ्तार

Ranchi : JSSC की वर्ष 2022 में आयोजित कनीय...

CM के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में मंगलवार को खराब मौसम...

96 केस, 10 लाख का इनाम… फिर भी नहीं बचा सालुका

Chaibasa : झारखंड के नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी...

झारखंड बंद में उबाल! कहां का है क्या हाल… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और...

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: