Dhanbad (Sujit Kumar) : एक साल पहले ब्याही गई नव-विवाहिता शिल्पी की डेड बॉडी उसके ससुराल में फंदे पर लटकी हालत में मिली। मायके वालों का इल्जाम है कि मन की मुराद पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी शिल्पी को मारकर फांसी के फंदे पर लटका दिया गया, ताकि यह मामला कुछ और लगे। शादी के समय दहेज संबंधी सारी रस्में की अदायगी की गई थी, पर शिल्पी को मायके से और दहेज लाने के लिये टार्चर किया जाता था। इस बारे में शिल्पी कई बार अपने मायके वालों को बताई थी। बीते साल 2022 में शिल्पी की शादी सुबोध साव से हुई थी। वह सदर थाना क्षेत्र के मल्लिक रोड में रहता है। इस संबंध में घटना के दिन यानी बीते शनिवार को ही थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, पर पुलिस हिली-डुली तक नहीं। ससुराल के सारे लोग फरार हो चुके थे। पुलिस की कार्यशैली से दुखी घरवाले सदर थाने में जमकर हंगामा किये। इसके बाद मृतिका शिल्पी के पति सुबोध ने थाने में सरेंडर कर दिया। सुने क्या बोले मायके वाले…
इसे भी पढ़ें : बेशक, क्रिमिनल छोटा हो या बड़ा, उसका नाश तय… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रिमझिम फुहारों के बीच झारखंड आदिवासी महोत्सव की तैयारियां उफान पर… देखें तस्वीरें






