spot_img
spot_img

आग ने 9 लोगों को जिं’दा नि’गल लिया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : दिल्ली के शाहदरा स्थित विवेक विहार में रविवार तड़के ऐसा मंजर सामने आया, जिसने पूरी राजधानी को झकझोर दिया। चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने देखते ही देखते 9 लोगों की जान ले ली। आग इतनी खतरनाक थी कि कई लोग बिस्तर से उठ भी नहीं पाये और जो भागे, वो बंद दरवाजों में फंस गये। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग की शुरुआत दूसरी मंजिल के पीछे लगे एसी में विस्फोट से हुई। सुबह करीब 3:30 बजे जब पूरा परिवार नींद में था, तभी चिंगारी लपटों में बदल गई और कुछ ही मिनटों में दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया।

सबसे दर्दनाक तस्वीर सीढ़ियों की रही, जहां तीन लोग बाहर निकलने की कोशिश में जिंदा जल गये, क्योंकि दरवाजा बंद था। कुछ लोग छत की ओर भागे, लेकिन वहां भी ताला लगा मिला। नतीजा, मौत ने हर रास्ता बंद कर दिया। फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां, DDMA और पुलिस की टीमों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस दौरान 10-15 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, लेकिन 9 जिंदगियां नहीं बच सकीं। कई शव इस कदर झुलस गये हैं कि पहचान मुश्किल हो गई, अब DNA टेस्ट ही सहारा है। इस हादसे में एक ही परिवार के कई सदस्य खत्म हो गये। दादा-दादी, बेटा-बहू और डेढ़ साल का मासूम तक नहीं बच सका। एक परिवार की पूरी पीढ़ी आग में समा गई।स्थानीय लोगों के मुताबिक, अगर सीढ़ियों और छत के दरवाजे खुले होते, तो शायद कुछ जानें बच सकती थीं। फिलहाल शॉर्ट सर्किट या एसी ब्लास्ट को कारण माना जा रहा है, लेकिन जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...