सदा सुहागन का आशीर्वाद देने वाला ससुर बन गया कातिल, देखें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कानपुर : जिस बेटे-बहू को कभी खूब जियो, सदा सुहागन रहो, फूलो-फलों का आशीर्वाद दिया था, उसी बाप ने सोय अवस्‍था में बेटे-बहू का बड़ी बेरहमी से गला रेत डाला। बेटे-बहू के मारे जाने की फैली खबर के बाद घर में आई पुलिस का भी माथा ठनक गया। घर में न लूट हुई, न झगड़ा हुआ तो खून किसने कर दिया। यह सवाल हर किसी को हैरान और परेशान कर दिया। तब किसी ने यह नहीं सोचा कि घर के एक कमरे में चौकी पर सोये 74 साल का बाप ही असली कातिल है। शक की बुनियाद पर पुलिस ने पिता दीप कुमार तिवारी से अपने तरीके से पूछना शुरू किया। कुछ घंटे के प्रयास में ही बाप टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। ऐसा उसने क्‍यों किया, इस सवाल पर वो चुप्‍पी साधे रहा। सिर्फ इतना कहा कि कारण ऐसा है कि वह बता नहीं सकता, चाहे उसे जो सजा हो जाये। उसने कहा- उसके बेटे शिवम और जूली ने लव म‍ैरिज की थी।

लगभग 27 साल के शिवम और 25 साल की जूली की डेड बॉडी पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अबतक के अनुसंधान में जो बातें उभरकर सामने आई, उसके अनुसा दिल दहला देने वाली उक्‍त वारदात बुधवार की देर रात हुई। बेटा-बहू मैच देखने के बाद सोने चले गये। नींद में ही दोनों की चाकू से बारी-बारी से गला रेत दी गई। करीब एक साल पहले शादी के बंधन में बंधे शिवम और जूली से दीप कुमार तिवारी का किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होते रहता था। उसका भी कहना है कि वह रोज-रोज के झगड़े से आजीज हो गया था। उसे यह पाप करने के लिए मजबूर कर दिया गया था। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है। यह वाक्‍या यूपी के कानुपर से सामने आई है।

 Read More : Post Office खाताधारकों के लिए खुशखबरी, शुरू हुई ये सुविधा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कोर्ट के बाहर गैंगस्टर को ठोक डाला…

Kohramlive : हरियाणा के सोनीपत में शनिवार को दिनदहाड़े...

फिर बढ़ गये दाम…

Kohramlive : दिल्ली-NCR में महंगाई ने एक बार फिर...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी हुई महंगी… जानें कितनी

Kohramlive : आम लोगों को शुक्रवार को महंगाई का...

महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल… जानें कितना

Kohramlive : पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और अंतरराष्ट्रीय...