Kohramlive : पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर अब भारत में भी साफ दिखने लगा है। शुक्रवार सुबह 6 बजे से दिल्ली समेत पूरे देश में पेट्रोल और डीजल के नये दाम लागू कर दिये गये हैं। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी की है, जिससे आम आदमी का मासिक बजट प्रभावित होना तय माना जा रहा है।
कितनी बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत?
- तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 3.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3.11 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।
- दिल्ली में पेट्रोल का दाम बढ़कर ₹97.77 प्रति लीटर हो गया है।
- डीजल की कीमत बढ़कर ₹90.67 प्रति लीटर पहुंच गई है।
- नियमित पेट्रोल पहले ₹94.77 प्रति लीटर था, अब ₹97.91 हो गया।
- प्रीमियम पेट्रोल पहले ₹102–₹104 के बीच था, अब ₹105.14–₹107.14 तक पहुंच गया।
- नियमित डीजल पहले ₹87.67 था, अब ₹90.78 प्रति लीटर हो गया।
इस बढ़ोतरी का असर रोजाना सफर करने वाले कर्मचारियों, ट्रांसपोर्टरों, कैब चालकों और छोटे कारोबारियों पर सीधे पड़ेगा।
दाम बढ़ने की वजह क्या है?
दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव, पश्चिम एशिया में तनाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह हैं।
- कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी
- पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तनाव
- डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी
- तेल कंपनियों की ओर से आधी रात ई-मेल के जरिये नई दरों की सूचना
- शुक्रवार सुबह 6 बजे से संशोधित दरें पूरे देश में लागू कर दी गईं।
इसे भी पढ़ें : बिहार में कोचिंग सेंटर चलाने वालों के लिये बनेंगे नये नियम…
इसे भी पढ़ें : कोलकाता के DCP गिरफ्तार, वर्दी पर लगा वसूली का दाग…
इसे भी पढ़ें : DC की अचानक दस्तक : स्कूल खुला था, मगर गुरुजी गायब थे…
इसे भी पढ़ें : किराना दुकान में बिक रहा था गांजा, ऐसे खुला राज…
इसे भी पढ़ें : अब बिना नक्शे के मकान बनाने वालों को भी मिलेगा सुकून… जानें कैसे







