spot_img

खाने के सामान को लेकर BSO को डीसी का निर्देश, जानें क्या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GARHWA (NITYANAND DUBEY): गढ़वा डीसी रमेश घोलप ने एसडीओ महेश्वरम के साथ जिले के मेराल प्रखंड कार्यालय परिसर के गोदाम का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। मेराल बीडीओ व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रवेश कुमार को खाद्यान्न के मामले में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया। कहा कि एफसीआई गोदाम से प्राप्त होने वाले खाद्यान्न की प्रत्येक बोरी का वजन करके ही उसे प्राप्त करें। साथ ही उस बोरी पर वजन भी लिखा जाए। स्टॉक रजिस्टर में नियमित तौर पर इसका उल्‍लेख स्पष्ट रूप से किया जाए। डीसी ने कहा कि डीलर को राशन देने के बाद दी गई मात्रा का वर्णन हिंदी में करने तथा खाद्यान्न देने के बाद संबंधित डीलर से हस्ताक्षर लेना अनिवार्य है।

मेराल प्रखंड कार्यालय का भी किया निरीक्षण

डीसी ने मेराल प्रखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय भी पहुंचे। निरीक्षण के समय एकता नाथ, स्वस्तिक और पुष्पा कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित थीं। डीसी ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण के लिए सेविका को दिए जाने वाली पोषाहार के संबंध में जानकारी ली। स्टॉक पंजी और वितरण पंजी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा, राज महेश्वरम अनुमंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी मेराल प्रवेश कुमार, अंचलाधिकारी मेराल अंगार नाथ स्वर्णकार सहित सभी कर्मी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : अवैध खनन, स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन को लेकर रांची डीसी सख्त, बोले- मिशन मोड में करें कार्रवाई

इसे भी पढ़ें : केवल 7 मिनट में बैंक में डाका… देखें

इसे भी पढ़ें : बूथ पर खूब चले लात-घूसे, पुलिस ने भी भांजी लाठी, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : 48 घंटे के अंदर अवैध बस और टैक्सी स्टैंड हटाने का आदेश जारी…

इसे भी पढ़ें : SBI में निकली बंपर वैकेंसी, मिलेगी 41000 सैलरी, ऐसे होगा चयन

इसे भी पढ़ें : 48 घंटे के अंदर अवैध बस और टैक्सी स्टैंड हटाने का आदेश जारी…

इसे भी पढ़ें : करोड़पति ठेकेदार उठा रहे थे 1 रुपईया वाला अनाज… देखें क्‍या हुआ

इसे भी पढ़ें : Shilpa Shetty को देख बोले यूजर्स- बिल्कुल Urfi Javed लग रहीं…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...