Kohramlive : आम लोगों को शुक्रवार को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं, CNG के दाम भी 2 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिये गये हैं।
पेट्रोल-डीजल और CNG के दाम बढ़े
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों में तेजी का असर अब भारत में भी दिखने लगा है।
- पेट्रोल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।
- डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया।
- CNG 2 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है।
- कार, बाइक, ऑटो और टैक्सी चलाने का खर्च बढ़ने की संभावना है।
- बताया जा रहा है कि बढ़ी लागत का बोझ तेल कंपनियों ने ग्राहकों पर डाला है।
खास बात यह है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बार अप्रैल 2022 में बढ़ोतरी हुई थी।
NCR में लागू हुये CNG के नये रेट
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में CNG के नये दाम लागू कर दिये गये हैं।
- दिल्ली: ₹79.09 प्रति किलो
- नोएडा और गाजियाबाद: ₹87.70 प्रति किलो
- मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली: ₹87.58 प्रति किलो
- गुरुग्राम: ₹84.12 प्रति किलो
- रेवाड़ी: ₹83.70 प्रति किलो
- करनाल: ₹83.43 प्रति किलो
इसे भी पढ़ें : NEET-UG 2026 की नई तारीख का ऐलान, इस रोज होगा एग्जाम
इसे भी पढ़ें : महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल… जानें कितना
इसे भी पढ़ें : बिहार में कोचिंग सेंटर चलाने वालों के लिये बनेंगे नये नियम…
इसे भी पढ़ें : कोलकाता के DCP गिरफ्तार, वर्दी पर लगा वसूली का दाग…
इसे भी पढ़ें : DC की अचानक दस्तक : स्कूल खुला था, मगर गुरुजी गायब थे…







