लखनऊ : यूपी में तीसरे चरण का मतदान रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। इस चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव, प्रदेश सरकार में मंत्री सतीश महाना, पुलिस सर्विस छोड़ कर राजनीति में आए असीम अरुण समेत 627 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। इस चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झॉंसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में शाम पांच बजे तक 57.58 प्रतिशत वोटिंग हुई। सबसे अधिक 67 प्रतिशत ललितपुर में और सबसे कम 51 प्रतिशत कानपुर नगर में मतदान हुआ।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि तीसरे चरण के मतदान के दौरान 93 ईवीएम और 351 वीवी पैट में गड़बड़ी आई, जिसे बदल दिया गया। चुनाव के दौरान आयोग को कुल 399 शिकायतें मिलीं। इसमें से 97 शिकायतें सही पाई गईं। इस दौरान फ्लाइंग स्क्वायड व स्टैटिक सर्विलांस टीम को कुल 271 मामले आचार संहिता उल्लंघन के मिले, जिसमें आयोग द्वारा कार्रवाई की गई। शुक्ला ने बताया कि तीसरे चरण में कुल 13903 बूथों पर वेबकास्टिंग की गई। इसके अलावा 1342 बूथों पर अलग से वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई थी, जिसकी निगरानी जिला निर्वाचन कार्यालय, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय और भारत निर्वाचन आयोग से की जा रही थी। तीसरे चरण में 52043 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल किया।
इसे भी पढ़ें : लैंड माइन बनाने और प्लांट करने में माहिर संतोष का क्या हुआ, देखें…
इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना क्या है, जानें…
इसे भी पढ़ें : JCB का रंग पीला क्यों होता है, जानिए
इसे भी पढ़ें : सेहत के लिए अच्छा है अंडा, रोजाना ज्यादा खाने से हो सकती है बीमारी
इसे भी पढ़ें : Shark ने महिला का पैर मुंह में भर लिया, फिर…
इसे भी पढ़ें : Urfi Javed की ड्रेस देखकर चकराए फैंस












