HAZARIBAGH : हाथियों ने एक ही परिवार के 3 लोगों की जान ले ली। वहीं 3 लोगों को जख्मी कर दिया। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात 12 हाथियों का झुंड भोजन की तलाश में गांव में घुस आया। हाथियों के गांव में आने की भनक ग्रामीणों को नहीं लग पाई। अनाज की तलाश में घूम रहे हाथियों ने राम सिंह भुईयां के घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसे हाथियों ने अंदर सो रही मां-बेटी और बेटा को कुचलकर मार डाला। वहीं राम सिंह समेत 2 अन्य लोगों को जख्मी कर दिया। यह घटना हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के इतिज गांव की है। मरने वालों में रोहणी देवी 40 वर्ष, उसका 12 साल का बेटा मुकेश कुमार और 10 साल की बेटी सुंदरी कुमारी शामिल है। मरने वाला परिवार मनातू गांव का रहनेवाला है, यहां ईंट भट्ठा में काम करने आया था।
हाथियों ने पूरे घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। जबतक गांव के लोगों को घटना की जानकारी मिली तबतक हाथी सबकुछ तबाह बर्बाद कर चुके थे। गांव के लोगों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस व वन विभाग को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 1 महिला और 2 बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से गांव के लोगों में वन विभाग के रवैये को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों की मानें तो पिछले 2 दिनों से हाथियों का झुंड आबादी वाले इलाके में घूम रहा है। ग्रामीणों ने हाथियों को गांव से भगाने के लिए अपने स्तर से प्रयास किया। वन विभाग की तरफ से कोई सहयोग नहीं मिला। ग्रामीणों का इल्जाम है कि वन विभाग की लापरवाही की वजह से यह घटना घटी है।
इसे भी पढ़ें : ‘Mirzapur’ में बेड सीन देकर इस एक्ट्रेस ने मचाया था तहलका,देखें…
इसे भी पढ़ें : भाभी ने देवर के साथ मिलकर प्रेमी के किये इतने टुकड़े कि…
इसे भी पढ़ें : बाप रे… ना सुनते ही आशिक ने छात्रा का क्या कर दिया हाल, देखें…
इसे भी पढ़ें : कंपकपाती ठंड में पूल में मस्ती करती दिखीं Alia Bhatt
इसे भी पढ़ें : Rupali संग Sara Ali Khan ने किया ‘ChakaChak’, वायरल हो रहा वीडियो
इसे भी पढ़ें : Nora Fatehi की हालत खराब! स्ट्रेचर पर आईं एक्ट्रेस… देखें Video
इसे भी पढ़ें : Nora Fatehi ने दिखाया ऐसी जगह का तिल, फैन्स बोले- ‘नजर का टीका तो है बेहद खास’
इसे भी पढ़ें : हुस्न की नुमाइश के लिए रीम शेख ने पहने ऐसे कपड़े…
इसे भी पढ़ें : अंदर से आया फरमान, पैसा भेजो वरना यही हाल होगा तेरे बेटे का… कमजोर दिल वाले यह वीडियो न देखें…
इसे भी पढ़ें : सबकी जुबां से यही निकला… यह बहुत खराब हुआ
इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :वोटर आईडी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानिये क्या…












