सूर्या का ‘का’तिल’ पुलिस मु’ठभेड़ में ढे’र…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : बकरीद के दिन हुई 17 साल छात्र सूर्या चौहान की हत्या से सुलग रहा गाजियाबाद रविवार सुबह एक बड़े घटनाक्रम का गवाह बना। पुलिस ने सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 50 हजार रुपये के ईनामी असद को मुठभेड़ में मार गिराया। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, असद वही आरोपी था जिस पर सूर्या चौहान की हत्या का मुख्य आरोप था और जिसकी तलाश पिछले कई दिनों से की जा रही थी।

मुखबिर की सूचना और फिर शुरू हुआ पीछा

DSP ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि असद अपने कुछ साथियों से मिलने खोड़ा क्षेत्र में आने वाला है। बताया गया कि वह पैसे लेकर क्षेत्र से बाहर भागने की फिराक में था। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन और सघन चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान वसुंधरा क्षेत्र में एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध दिखाई दिये। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि असद ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में असद गोली लगने से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान थाना खोड़ा में तैनात एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया। वहीं असद का एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और कारतूस बरामद करने का दावा किया है।

10 घंटे तक चला हंगामा, अंतिम संस्कार से किया था इनकार

सूर्या की हत्या के बाद खोड़ा इलाके में भारी तनाव फैल गया था। पोस्टमार्टम के बाद जब शनिवार दोपहर शव घर पहुंचा तो परिवार और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों और विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, एनकाउंटर और अन्य कानूनी कदमों की मांग करते हुये अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। कई घंटों तक चली बातचीत और प्रशासन के आश्वासन के बाद शाम को अंतिम संस्कार किया गया। मुख्य आरोपी के मारे जाने की खबर के बाद सूर्या की मां सरोज ने कहा कि उनके बेटे को इंसाफ मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उन सभी लोगों का आभार जताया जिन्होंने उनकी आवाज उठाई। परिवार ने मामले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस बीच राज्य मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। जो भी कानून हाथ में लेगा, उसे उसके कृत्य की सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई कर रही है और मामले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाये जायेंगे।

इसे भी पढ़ें : चुराया सोना निकला नकली, चोरों का टूटा दिल, एक चूक से चला गया अंदर…

इसे भी पढ़ें : ATM में फंसा कार्ड, मददगार बनकर आया शख्स कर गया ये कांड…

इसे भी पढ़ें : यूपी को मिला स्थायी DGP…

इसे भी पढ़ें : हिनू रजिस्ट्री ऑफिस के पास युवक की मिली डे’ड बॉडी…

इसे भी पढ़ें : गर्भवती की ह’त्या पर उबाल, अमर बाउरी बोले, सत्ता के साये में फल-फूल रहे अपराधी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बुजुर्ग की हाजत में बीती रात, 10 हजार लेकर छोड़ने का इल्जाम…

Garhwa : तपती गर्मी, सूखे हलक और पानी की तलाश...

राहुल सिंह गैंग के 4 शू’टर धरा गये…

Palamu : पलामू पुलिस ने अपराध के खिलाफ चलाये...

चुराया सोना निकला नकली, चोरों का टूटा दिल, एक चूक से चला गया अंदर…

Ranchi : रांची के सिकिदिरी थाना क्षेत्र के शांत माने...

ATM में फंसा कार्ड, मददगार बनकर आया शख्स कर गया ये कांड…

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा स्थित...

यूपी को मिला स्थायी DGP…

UP : लंबे मंथन, कई दौर की चर्चाओं और...