Ranchi : रांची में शनिवार को आरडीएसएस के तहत केबल लगाने और पावर सब स्टेशन के रखरखाव कार्य के कारण शहर के कई इलाकों में तय समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
कोकर क्षेत्र में 11 बजे से 3 बजे तक बिजली बंद
आरडीएसएस (रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) के तहत एलटी एबी केबल लगाने के कार्य के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक इन इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
*सुभाष चौक
*कोकर बाजार
*आसपास के क्षेत्र
विद्युत विभाग के अनुसार, सुरक्षा कारणों से संबंधित फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रखी जायेगी। कार्य पूरा होने के बाद सप्लाई बहाल कर दी जायेगी।
पंचशील नगर समेत कई इलाकों में दो घंटे का पावर कट
पावर सब स्टेशन (पीएसएस) आईटीआई में निर्धारित रखरखाव कार्य के कारण दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी
* पंचशील नगर
* सहदेव नगर
* पंडरा
* बनहोरा
* काजू बागान
* आसपास के इलाके
विभाग ने बताया कि यह कार्य विद्युत नेटवर्क को अधिक सुरक्षित और सुचारू बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : रिम्स में केवल 475 रुपये में होगी ये जांच, बाहर लगते हैं 4500 रुपये…
इसे भी पढ़ें : प्रेम, दबाव और दो लाख की सुपारी, सनसनीखेज खुलासा…
इसे भी पढ़ें : नायक बोले, संवाद से सुलझायें सोनम वांगचुक का आंदोलन…
इसे भी पढ़ें : बेटों को तो बचा लिया, लेकिन खुद अपनी जान कुर्बान कर गया दामु…
इसे भी पढ़ें : 60 दिन में महिला अपराध के मामलों के निष्पादन का निर्देश…








