spot_img
spot_img
spot_img

दीपिका पादुकोण के बिकनी लुक को लेकर फिल्‍म ‘पठान’ के डायरेक्टर ने कही ये बात

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : बॉलीवुड स्‍टार शाहरुख खान की अगले साल जनवरी में रिलीज होने वाली फिल्म ‘पठान’ का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ आया, लेकिन कोई आकर्षण नहीं दिखा पाया। तीन मिनट से कुछ लंबे इस गाने के वीडियो को लेकर अगर कोई थोड़ी बहुत चर्चा बची हुई है तो दीपिका पादुकोण के समुंदर किनारे बिकनी लुक को लेकर। निश्चित ही वह इस लुक में सुंदर लगी हैं और लोगों ने उनकी वजह से गाने को एक अधिक बार यूट्यूब पर देखा है।

ग्लैमरस और हॉट अवतार

दीपिका के बिकनी लुक की चर्चाओं के बीच अब फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा है कि दीपिका न केवल हमारी इंडस्ट्री की शानदार एक्टर हैं, बल्कि वह हर फिल्म के साथ लगातार ग्रो करती दिखी हैं। वह बहुत की सहज होने के साथ ग्लैमरस नजर आती हैं। इसलिए अगर दीपिका आपकी फिल्म में हों तो यह जिम्मेदारी बनती है कि आप उनकी इमेज से न्याय कर सकें। सिद्धार्थ ने दीपिका को बिकनी लुक में पेश करने के मुद्दे पर कहा कि मैं दीपिका को उनके अब तक के सबसे ग्लैमरस और हॉट अवतार में दिखाना चाहता था। यह बात मैंने अपनी टीम से गई और दीपिका को इस अंदाज में दिखाना हमारे लिए मिशन बन गया था।

 स्पेन के समुद्री तट पर फिल्माया जाएगा यह गीत

दीपिका और शाहरुख पर यह गाना स्पेन के समुद्री तट पर फिल्माया जाएगा। बेशरम रंग गाने को देख कर यह समझ आता है कि सिद्धार्थ ने दीपिका को हॉट दिखाने में कोई कसर अपनी तरफ से बाकी नहीं रखी। बताया जाता है कि गाने के शूटिंग आइडिये से दीपिका भी खुश थीं और उन्होंने सिद्धार्थ से कहा था कि वह बेशरम रंग की शूटिंग से पहले उनके कॉकटेल, हैप्पी न्यू ईयर और गहराइयां फिल्मों के अवतार को देख लें। जिनमें वह काफी ग्लैमरस दिखाई गई थीं।

इसे भी पढ़ें : PM मोदी बोले- भारत वो अमर बीज है जो थोड़ा दब सकता है लेकिन…

इसे भी पढ़ें :Tuition पढ़ाते-पढ़ाते टच करने लगा, फिर क्या हुआ देखें

इसे भी पढ़ें :अधिकारियों को सीएम हेमंत ने दी चेतावनी, बोले- काम नहीं करने वाले अधिकारी पर होगी कार्रवाई

इसे भी पढ़ें :दरिंदे ने किये बाप के 32 टुकड़े…देखें

इसे भी पढ़ें :DA Arrear को लेकर केंद्र कर्मचारियों को बड़ा झटका, देखें क्या…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...

76 साल के हुये ‘डिस्को किंग’ मिथुन चक्रवर्ती…

Kohramlive :  प्रतिभा और मेहनत के दम पर फिल्मी...

उर्मिला के एक्स-हसबैंड को फिर मिला प्यार, दूसरी पत्नी संग शेयर की तस्वीरें…

Kohramlive : कभी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शुमार...