spot_img
spot_img

हौंसला अफजाई कर गये CRPF के डीजीपी, जियारप्पा में बनेगा नया मुख्यालय…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : चाहे काम कोई हो, बेहतर रिजल्ट मिलता और दिखता है केवल हौंसला रखने पर। ऐसा आप जवान और अफसर कर दिखा भी रहें हैं। बस इसी तरह अपने पथ पर चलते चलते अव्वल रहें। यह कहना था CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के महानिदेशक कुलदीप सिंह का। डीजीपी कुलदीप सिंह ने रविवार को खूंटी में सीआरपीएफ 94 बटालियन का दौरा किया। उन्होंने 94 बटालियन द्वारा हासिल की गई कामयाबी को जाना और सुना। झारखंड में CRPF द्वारा किये जा रहे कार्यों पर डीजीपी कुलदीप सिंह ने अफसरों और जवानों को शाबाशी दी, वहीं उनका हौंसला अफजाई किया। उनके साथ सीआरपीएफ सेंट्रल जोन के विशेष महानिदेशक नितिन अग्रवाल, आईजी राजीव सिंह, झारखंड सेक्टर के आईजी अमित कुमार, झारखंड सेक्टर के डीआईजी बीके शर्मा, सील निधि झा, अजय कुमार सिंह और रांची रेंज के डीआजी पी कुजूर सहित कुछ अन्य आला अधिकारी मौजूद थे। डीजीपी कुलदीप सिंह ने आला अधिकारियों के साथ कई मसलों पर खुलकर बातें और जवानों की समस्याओं को भी सुना।

इसके बाद डीजी कुलदीप सिंह ने CRPF 94 बटालियन की कैंपिंग साइड जियारप्पा का भ्रमण कर वहां पौधे भी लगाये। यहां करीब पांच हजार पौधे लगाये जाने हैं। जियारप्पा में 94 बटालियन का नया मुख्यालय बनने वाला है। बटालियन के कमांडेंट राधेश्याम सिंह ने डीजीपी को मुख्यालय बनाने को लेकर की जा रही पूरी तैयारी के बारे में जानकारी दी। कमांडेंट के साथ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जेएम कंडुलना, द्वितीय कमान अधिकारी प्रकाश रंजन मिश्रा, मृत्युंजय कुमार,  उप कमांडेंट अंजन कुमार मंडल एवं राणा प्रताप यादव भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : कोथाय रेखे चो ऐतो टका, चोलो बाड़ी ते, ना होले हो जाबे गोंडोगोल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : वाराणसी, औरंगाबाद, सासाराम, पटना के बाद रांची में कर रहा था ATM कांड… देखें फिर क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : बड़का खेला करने से पहले धरा गये, सुनें क्या बोले एसपी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन बोले, नशा पूरे परिवार और समाज को तबाह करता…

Ranchi : झारखंड को नशे के दलदल से बाहर...

मुहर्रम से पहले अलर्ट मोड में गढ़वा पुलिस…

Garhwa(Nityanand Dubey) : मुहर्रम को लेकर गढ़वा पुलिस पूरी...

रांची पुलिस ने DPS के स्टूडेंट को दिया जागरूकता का मंत्र…

Ranchi : मोबाइल की स्क्रीन से लेकर सड़क तक...

हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले, रांची की सड़कें होंगी चौड़ी…

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार...

CM हेमंत सोरेन से कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से आज कांग्रेस के...