spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

वाराणसी, औरंगाबाद, सासाराम, पटना के बाद रांची में कर रहा था ATM कांड… देखें फिर क्या हुआ

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : ATM कार्ड बदल कर लोगों के खाते से पैसे उड़ाने वाला आज रांची पुलिस के हत्थे चढ़ गया। रांची की नामकुम पुलिस ने उसे ATM से निकलते हुए दबोच लिया। बीते कल यानी शनिवार को दिन के पौने 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि लोवाडीह स्थित एक्सिस और HDFC बैंक के ATM के आसपास कुछ लोग चक्कर काट रहे हैं। सभी एक ग्रे कलर की XUV300 में घूम रहे हैं। गाड़ी का नंबर JH01DR-9704 है। उनकी हरकतें गड़बड़ लग रही है। ATM में आने-जाने वाले लोगों को ताड़ रहे हैं। झांसे में लेकर उनके ATM कार्ड को किसी बेकार कार्ड से बदल क्लोनिंग कर मशीन से पैसे निकाल लेते हैं। ये लोग इतने शातिर हैं कि मशीन के कार्ड स्लॉट को पेचकस से लूज कर देते हैं। जिससे कि कार्ड डालने पर वह मशीन के अंदर गिर जाता है। जब यूजर वहां से चला जाता है तो ये लोग मशीन खोल अंदर गिरा ATM कार्ड बाहर निकालते और पैसों की निकासी कर लेते हैं। इनके गिरोह में एक लड़की भी शामिल है। सन्हा दर्ज करने के बाद एक्टिव हुई नामकुम पुलिस लोवाडीह पहुंची। एक संदिग्ध शख्स को पकड़ कर पूछताछ की। पहले तो उसने पुलिस को उल्ट-पुल्टा बतलाया। पर जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस के सामने काफी राज उगले हैं। पुलिस को अपना नाम रंजन राजू उर्फ बुगल बताया। वह 28 साल का है और बिहार के गया के फतेहपुर थाना इलाके के रोशना का रहने वाला है। वह अपने गिरोह के साथ साल 2016 से यह काम कर रहा है। वाराणसी, औरंगाबाद, सासाराम, पटना, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, गिरिडीह और रांची के अलग-अलग 300 से ज्यादा ATM फ्रॉड करने का खुलासा किया है।

पुलिस ने रंजन के पास से एक आईफोन, एक अन्य स्मार्टफोन, 6 एटीएम कार्ड, एक XUV300 गाड़ी, 30 हजार कैश और एक भारत स्वाइप का पॉस स्वाइप मशीन जब्त किया है।

इसे भी पढ़ें : बड़का खेला करने से पहले धरा गये, सुनें क्या बोले एसपी

इसे भी पढ़ें : बदमाशों ने पहले कार को रुकवाया, फिर सुमन को गोलियों से भून डाला…देखें

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: