RANCHI : एक युवक की लाश पेड़ के फंदे से लटकी मिली। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान ओरमांझी थाना क्षेत्र के जीदू निवासी कौशल यादव (35) के रूप में की गई है। यह घटना सोमवार की है। पुलिस के मुताबिक बेरोजगारी के कारण मृतक का 17 सितंबर को पत्नी रूपा से विवाद हो गया था। इसके बाद नाराज होकर वह घर से कहीं चला गया था। 19 सितंबर की रात में वह वापस घर लौट आया था। दो दिन तक वह कहां रहा इस बात पर पति-पत्नी में फिर से विवाद हो गया। सोमवार को उसने घर से कुछ दूर स्थित एक पेड़ पर फांसी लगा ली। पेड़ पर शव देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : 24 से झारखंड में खुलेंगे School, पैरेंट्स और स्कूलों के लिए क्या है Guideline, पढ़ें विस्तार से
इसे भी पढ़ें : BREAKING : महंत नरेंद्र गिरि की फंदे से लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट मिला
इसे भी पढ़ें : उमर 14, रेपिस्ट 15… दास्तां सुन रोने लगी पुलिस, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मेंस पार्लर के अंदर मारी गई बेवा कोमल, देखें वीडियो










