Ranchi/Bero (Shiv Shankar Sahu) : राजधानी रांची के बेड़ों थाना क्षेत्र में एक जवान लड़की को सरेआम मार डाला गया। बड़ी बेरहमी से मां के सामने ही गला रेत कर उसकी हत्या कर दी गई। इल्जाम है कि लगभग 19 साल की प्रिया कुमारी को उसके कथित प्रेमी शिव उरांव ने मौत के घाट उतार दिया। उसका साथ उसके 2 दोस्तों ने दिया। चीख-पुकार होने पर जुटे लोगों ने भागते हत्यारों में से एक को धर लिया। पकड़े गये खूनी शिव कुमार की धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसने पुलिस को बताया कि वह प्रिया से प्यार करता था। करीब बीते 3 सालों से उनका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह उससे शादी करना चाहता था। पर, प्रिया छुप-छुपाकर किसी और लड़के से बातें करती थी। दोनों का मिलना-जुलना भी था। उसने कई बार प्रिया को ऐसा करने से मना किया। पर वो नहीं मानी। इसी वजह से शनिवार को दिन में शिव अपने 2 दोस्तों के साथ बेड़ो के लमकाना गांव में प्रिया से मिलने उसके होटल पहुंचा। मां के सामने ही प्रिय का तेजधार हथियार से गला रेत डाला।
इसे भी पढ़ें : हुनर में कोई कमी नहीं, अब गरीब के बच्चे भी पढ़ने विदेश जायेंगे : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें : Jharkhand Cabinet @11.08.2023 : जानें किन-किन एजेंडों को मिला ग्रीन सिग्नल
इसे भी पढ़ें : आपस में हो गया खू*न-खराबा, दो उग्रवादियों की मिली डे*ड बॉडी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जंगल में एनकाउंटर, एक जवान शहीद, 11 बंकर तहस-नहस… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिहार के रवि सिंह का लखनऊ में खत्म हो गया परिवार… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : लोहा काटने के चक्कर में मजदूरों का क्या हुआ हाल… जानें
इसे भी पढ़ें : इस साल 2 दिन रक्षाबंधन, भाई को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त…. देखें वीडियो।। जानिये आचार्य प्रणव मिश्रा से…
इसे भी पढ़ें : गुंडई करने वालों की खाल उधेड़ेगी अब ATS, क्या बोल गए IG होमकर… देखें वीडियो








