spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जंगल में एनकाउंटर, एक जवान शहीद, 11 बंकर तहस-नहस… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Chaibasa : 1 करोड़ रुपये के इनामी मिसिर बेसरा दस्ते के साथ सुरक्षा जवानों की सीधे एनकाउंटर हो गई। करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ से चली ताबड़तोड़ फायरिंग में CRPF के एक जवान सुशांत कुमार खूंटिया शहीद हो गये, वहीं एक जवान मुन्ना लाल यादव जख्मी हो गये। यह एनकाउंटर चाईबासा के रेरडाकोचा जंगल में हुई। दो साथियों को गोली लगने से बौखलाये सुरक्षा जवानों ने जंगल में बनाये गये 11 बंकर को तहस-नहस कर दिया। सबसे बड़ा बंकर 50 बाई 25 फीट का मिला। 17 शक्तिशाली IED बम मिले। बंकरों में छुपाकर रखे गये बड़े तादाद में गोला बारूद भी मिले। दैनिक उपयोग के सामान भी मिलें। सुरक्षा जवानों के आक्रामक तेवर और उन्हें भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठा कर भाग निकले। एनकाउंटर के बाद पुलिस ने रेरडाकोचा, हुसिपी और तिलायबेड़ा के बीच पहाड़ी और जंगली इलाकों में जोरदार सर्च अभियान चलाया। इसमें पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

इधर, गोली लगने के बाद दोनों जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया। मेडिका में सुशांत को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं मुन्ना की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रही है। शहीद सुशांत ओड़िशा के क्योंझर जिले के आनंदरपुर गांव के रहनेवाले थे। उनके पिता का नाम अतुल बताया गया। शहीद जवान सुशांत को DGP अजय कुमार सिंह से लेकर IG अमोल वेणुकांत होमकर ने अंतिम विदाई थी। CM हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है। शहीद जवान के सम्मान में पुलिस लाइन में उन्हें अंतिम सलामी दी गई। साथी जवान और पुलिस महकमा बेहद दुखी थे।

यहां याद दिला दें कि मोस्ट वांटेड मिसिर बेसरा, मोछु, अनमोल, चमन, अजय महतो, कांडे, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान में लगातार पनाह लिये हुये है। इन मोस्ट वांटेडों की खोज में बीते 11 जनवरी से सुरक्षा जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। इसमें चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखंड जगुआर और CRPF के जवानों को झोंका गया है।

इसे भी पढ़ें : लोहा काटने के चक्कर में मजदूरों का क्या हुआ हाल… जानें

इसे भी पढ़ें : बिहार के रवि सिंह का लखनऊ में खत्म हो गया परिवार… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें :

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...