Kohramlive : पानी के अंदर 3 हजार साल पुराने महल तुर्की में मिला है। पुरातत्वविदों को खुदाई के दौरान एक झील में सालों पुराने महल के अवशेष मिले हैं। तुर्की के पूर्वी वान प्रांत में पुरातत्वविदों ने लेक वैन में पानी के भीतर 3 हजार साल पुराने उरारतु महल के खंडहरों को खोज निकाला। यह तुर्की की सबसे बड़ी और गहरी झील में मिला। यह प्राचीन महल काफी हद तक अच्छी हालत में है।

झीले में मिले महल के अवशेष एक मुख्य महल से सम्बंधित हैं। पूर्वी वान प्रांत के गुरपिनार जिले के पहाड़ों के बीच स्थित 8,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां टीम को प्राचीन दीवारें, पानी के भंडारण के लिए एक कुंड, और आगे जमीन के भीतर, कुछ चीनी मिट्टी के टुकड़े भी मिले हैं। विशेषज्ञों के अनुसार झील के आसपास रहने वाली सभ्यताओं ने बड़े गांव और बस्तियां बसाईं, जब झील का जल स्तर कम था, लेकिन फिर से बढ़ने के बाद उन्हें इलाका छोड़ना पड़ा होगा। अनुसंधान यह निर्धारित नहीं कर सका कि महल की कितनी दीवारें पानी में दबी हुई हैं, लेकिन पानी के ऊपर लगभग तीन से चार मीटर दिखा।


अपने अद्वितीय ऐतिहासिक मूल्य के कारण पानी के नीचे के खंडहरों से हजारों पर्यटकों को आकर्षित करने की उम्मीद जताई जा रही है। लेक वैन तुर्की की सबसे बड़ी झील है और मध्य पूर्व में दूसरी सबसे बड़ी झील है। यह दुनिया की सबसे बड़ी सोडियम वाटर झील भी है। झील ईरान के साथ सीमा के पास पूर्वी अनातोलियन क्षेत्र के ऊंचे मैदानों पर स्थित है। यह वैन प्रांत के पास माउंट नेम्रुट के ज्वालामुखी विस्फोट में इसी सभ्यता का एक 2,800 साल पुराना ओपन एरिया मंदिर भी उरारतु काल का खोजा गया है। माना जाता है कि इसका इस्तेमाल दक्षिण-पश्चिमी भाग में धार्मिक समारोहों में किया जाता था। उरारटियन कई देवताओं को पूजते थे इसलिए संभावना है कि अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों को क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर रखा गया हो। फिलहाल पुरातत्वविदों का मानना है कि यहां युद्ध के देवता के नाम पर समारोह आयोजित किये जाते थे।


इसे भी पढ़ें : झारखंड में बढ़ गया टोल, अब चुकाने होंगे इतने रुपये
इसे भी पढ़ें :सूरज कालिंदी म*र्डर केस में 4 धराये, क्या बोल गये SDPO… देखें
इसे भी पढ़ें :IPL 2023 : गुजरात टाइटन्स जीता, कितने विकेट से हारा CSK… देखें
इसे भी पढ़ें :कल से महंगी होगी बिजली….देखें
इसे भी पढ़ें :IPL 2023 : गुजरात टाइटन्स जीता, कितने विकेट से हारा CSK… देखें










