spot_img
spot_img
spot_img

ओरमांझी में SUV में मिला 1.46 करोड़ कैश, 2 किलो सोना, 56 किलो चांदी… दो धराये

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : वाहन चेकिंग के दौरान आज एक SUV के अंदर जो कुछ मिला उससे रांची पुलिस के होश उड़ गये। खबर छन कर ये आ  रही है कि गाड़ी के अंदर से एक करोड़ 46 लाख कैश, 2.395 किलो सोना, 56 किलो चांदी, एक लोडेड देसी पिस्टल, चार राउंड जिंदा गोली बरामद किया गया है। साथ ही एक एसयूवी को भी जब्‍त किया है। साथ ही गाड़ी में सवार दो लोगों को पुलिस ने फिलहाल हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार लोगों में बिहार के बक्सर का रहने वाला धीरज कुमार और बिहार के ही औरंगाबाद का रहनेवाला राहुल यादव शामिल है। वहीं जब्त SUV एक इनोवा कार है, जिसका नंबर WB01AL 9764 है।

यह अपराधी पटना के स्वर्ण व्यवसाई से कोडरमा-बरही मार्ग पर लूटपाट कर रांची की ओर भाग गए थे। जिसकी सूचना रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली थी। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के नेतृत्‍व में टीम गठित की गई। और सघन वाहन चेकिंंगअभियान चलाया गया। ओरमांझी में इनोवा की गतिविधि संदिग्‍ध लगी और उसे ओरमांझी ब्‍लॉक चौक के पास रोक दिया गया। जांच के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार कर सोना-चांदी, कैश और पिस्‍टल बरामद किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...