किलानुमा घर में रहनेवाले ठेकेदार को ठोका, भागे बॉडी गार्ड, देखें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk  : अपने और बेगाने से खुद की जान को खतरे में देख किलानुमा घर में रहनेवाले ठेकेदार वीरेंद्र ठाकुर उर्फ गोरख की खोपड़ी उड़ा दी गई। उनके गर्दन में भी गोली मारी गई। ठेकेदार की हिफाजत में तैनात तीन प्राइवेट बॉडी गार्ड भी मौके से फरार हो गये। घटना को अंजाम देने से पहले परिवार के अन्य लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया गया। सबसे हैरत और चौंकाने वाली बातें यह है कि गोली मारने वाले पुलिस की वर्दी में थे। तीनों शूटरों का चेहरा सीसीटीवी में कैद हुआ है। करीब तीन साल पहले यानी वर्ष 2019 में ठेकेदार वीरेंद्र पर एक बार जानलेवा हमला किया गया था। तब से वह डरा-डरा सा अपने किलानुमा घर में रहते थे। वहीं अपनी हिफाजत के लिये प्राइवेट बाडी गार्ड रखे थे। बिना इजाजत घर के अंदर किसी के आने जाने पर रोक थी। खुद ठेकेदार घर के अंदर लगे कैमरे को निहारते रहते थे। पहली बीवी से झगड़ा होने के बाद अलग हो गया था। दूसरी बीवी खुशबू ने पुलिस को बताया कि वीरेंद्र सिर्फ दीवाली में ही घर से निकलता था। कोई जरूरी काम होने पर ही घर से निकलता था। उसके साथ हर वक्त सुरक्षाकर्मी मौजूद रहते थे। यह दुस्साहसिक वारदात यूपी के लखनऊ में नीलमथा में दिन दहाड़े हुई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे बड़े आराम से भाग निकले। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे कई छोटे बड़े पुलिस अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया।

वारदात को लेकर शुरूआती जांच में जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार घर के लोगों ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया है कि बदमाश पुलिस की वर्दी में आये थे। इनके दो साथी सफेद पैंट, टीशर्ट में आर्मी की गोल कैप लगाये थे।  बदमाशों ने ठेकेदार के परिवार और गार्डो को बंधक बना लिया। वर्दी पहने बदमाशों को देखते ही दुकानदारों ने समझा कि GST की टीम आ गई तो दुकानदार शटर डाउन करने लगे, लेकिन बदमाश इधर-उधर देखे बिना आगे बढ़ते गए और वीरेंद्र ठाकुर के घर की तरफ जाने वाली गली में घुस गये। गार्डो की बंदूकें भी कब्जे में ले ली थीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार वीरेंद्र रेलवे का बड़ा ठेकेदार था। कोलकाता से लेकर यूपी तक उसके पास करोड़ों के ठेके थे। वह बिहार के बेतिया का रहनेवाला था। बिहार में वांटेड था। उसके खिलाफ बिहार में कई मामले दर्ज है। दागी किस्म के ठेकेदार वीरेंद्र  की हत्या के लिए उसके विरोधी ठेकेदार ने अपनी बेटी से वीडियो कॉल करवाकर उसे हनीट्रैप में फंसाया था। दो लड़कियों को भेजकर उसे चारबाग के एक होटल में बुलाया गया था। होटल पहुंचने से पहले ही उसपर गोलियों की बौछार कर दी गई थी। एक गोली उसकी रीढ़ की हड्डी में लगीं और वह अपाहिज हो गया। इस केस में पुलिस ने दो महिलाओं सहित एक इंजीनियरिंग छात्र को गिरफ्तार किया था। वीरेंद्र तीन साल पहले हुए हमले के बाद से खुद की सुरक्षा को लेकर काफी संजीदा हो गया था। उसने पूरे घर को एक किलानुमा बनवा लिया। घर के दरवाजे और दीवारों में जगह तक नहीं छोड़ी। वहीं चारदीवारी पर कंटीले कील लगवा रखे थे। ताकि कोई अंदर न दाखिल हो सके। घर के अंदर से लेकर बाहर तक हर तरफ सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछा रखा था। वह लगातार अपने कमरे में बैठकर खुद ही कैमरों में आने जाने वालों पर नजर रखता था।

इसे भी पढ़ें : आखिरी सांस तक जेल में रहेंगे गैंगस्टर संदीप थापा और सुजीत सिन्हा

इसे भी पढ़ें :द्रौपदी मुर्मू ने सीएम हेमंत सोरेन से की फोन पर बात, राष्ट्रपति चुनाव में मांगा JMM का समर्थन

इसे भी पढ़ें :बाइक उड़ाने में माहिर 4 लोगों के साथ क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :WhatsApp पे चुपके से देख पाएंगे दूसरों के स्टेटस और मैसेज

इसे भी पढ़ें :नेक्सस मॉल्स ने रिलायंस-बीपी के साथ मिलाया हाथ, जानिए क्या होगा फायदा

इसे भी पढ़ें :लीजिए पोर्टेबल वॉशिंग मशीन, कपड़ों के दाग-धब्बों से मिलेगी छुट्टी

इसे भी पढ़ें :भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, T20 सीरीज पर भी किया कब्जा

इसे भी पढ़ें :इंग्लैंड पहुंचते ही कोच राहुल द्रविड़ ने लगाई टीम इंडिया की क्लास, खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

“मोदी जी आप टेंशन मत लो…” मासूम बच्ची का वीडियो वायरल…

Kohramlive : पश्चिम एशिया संकट और बढ़ती तेल कीमतों...

अगले कुछ घंटों में इन जिलों में होगी झमाझम बारिश… जानें

Ranchi : झारखंड में अगले कुछ घंटों में मौसम बदल...

ड्यूटी पर तैनात जवान के सर्विस गन से निकली गो’ली, माथे से हुई पार…

Simdega : सिमडेगा के महाबुआंग थाना परिसर में रविवार...

SDM का औचक छापा, खुला बड़ा राज…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मेराल प्रखंड में फर्जी...

अब ज्यादा बच्चे पैदा करो, सरकार देगी ईनाम… कितना जानें

Kohramlive : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू...