spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बाइक उड़ाने में माहिर 4 लोगों के साथ क्या हुआ… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa (Nityanand Dubey) : बाइक चुराने में माहिर 4 लोग आज गढ़वा पुलिस के हत्थे चढ़ गये। जहां-तहां से बाइक चुरा कर उसे औने-पौने दामों में बेच देना इनकी फितरत। पुलिस कप्तान अंजनी कुमार झा को बाइक चोरी की खबरें लगातार मिल रही थी। उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और जगह-जगह गाड़ियों की चेकिंग शुरू करवा दी। बीते शुक्रवार को भी चेकिंग चल रही थी। झुरहा पहाड़ के पास एक नीले रंग की टीवीएस विक्टर बाइक से एक शख्स गुजर रहा था। पुलिस को देख थोड़ा सकपकाया। पुलिस को उसकी हरकत संदिग्ध लगी और उसे दबोच लिया।

SBI के पास से चुराया था बाइक

पूछताछ में उसने अपना नाम सुमंत बताया। साथ ही बताया कि बाइक चोरी की है। इस बाइक को उसने गुजरे 21 जून को एसबीआई रमना के पास से चुराया था। पुलिस को दिये अपने बयान में सुमंत ने बताया कि उसने तीन बाइक और चुराये हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तीनों चोरी की बाइक क्रमशः डंडई निवासी सन्तोष कुमार रवि, मेराल के तेनार गांव निवासी रवींद्र मिस्त्री और रमना के राकेश विश्वकर्मा के पास से बरामद की। वहीं तीनों शख्स को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इन शातिर चोरों को धर दबोचने में थानेदार सुधांशु कुमार, सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार पंडित, गौतम रजवार, अमरेंद्र कुमार एवं सशस्त्र बल के जवानों की सराहनीय भुमिका रही।

इसे भी पढ़ें : आलिया भट्ट को दाल चावल मानते हैं रणबीर कपूर, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा : यात्रियों से भरी बस की ट्रक में भीषण टक्कर, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें : पति कहता है देह व्यापार करो, रुपए कमाकर दो, देखें फिर आगे क्या हुआ…

इसे भी पढ़ें : शादी के सातवें दिन बाद ही बाजार से भाग गई दुल्हन, देखें…

इसे भी पढ़ें : वासना की गंदी नाली के कीड़े ने पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस

इसे भी पढ़ें : किसी ने सोचा तक नहीं था, मां-बेटी यह दिन दिखायेगी…

इसे भी पढ़ें : मना किया चुनाव लड़ने, नहीं माना तो ठोक डाला… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...