WhatsApp पे चुपके से देख पाएंगे दूसरों के स्टेटस और मैसेज

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk: वॉट्सऐप(WhatsApp) ऐप पर ऐसे कई फीचर्स हैं, जिनका इस्तेमाल बहुत कम लोगों को पता है। इस तरह के फीचर्स को ऐप ने लोगों के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए जोड़ा है। ऐसा ही एक फीचर है Read Receipt। इस फीचर से आपको एक दो नहीं बल्कि कई फायदे मिलेंगे। आइए जानते हैं इस फीचर को इस्तेमाल करने का आसान तरीका।

क्या है नया फीचर?

अगर आप किसी यूजर का भेजा मैसेज पढ़ते हैं, तो सामान्यतः वॉट्सऐप पर ब्लू टिक आ आता है। Read Receipt को ऑफ करने से लोगों को आपके पढ़े मैसेज की जानकारी नहीं मिलेगी। इस फीचर को ऑफ करने बाद ब्लू टिक नहीं आएगा। इससे किसी को ये पता नहीं चलेगा कि आपने उसके मैसेज पढ़े हैं या नहीं। साथ ही इस फीचर की वजह से आप दूसरों के स्टेटस को भी उनकी जानाकरी के बिना देख सकेंगे। यानी जब आप किसी यूजर का WhatsApp Status देखेंगे, तो उसकी सीन लिस्ट में आपका नाम नजर नहीं आएगा।

कैसे करता है काम?

  • इस फीचर को यूज करने के लिए आपको सबसे पहले वॉट्सऐप ऐप ओपन करना होगा।
  • इसके बाद यूजर्स को Setting में जाना होगा।
  • यहां आपको Privacy का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करना होगा।
  • अब Read Receipt का फीचर नजर आएगा, जिसके सामने टिक बॉक्स होगा।
  • आपको इस फीचर को ऑफ करना होगा। इसके बाद आप ऊपर के सभी फीचर्स को यूज कर सकेंगे।

वॉट्सऐप का यह फीचर लास्ट सीन फीचर जैसा ही है। जो इस फीचर को ऑफ करता है।  उसे भी ब्लू टिक नजर नहीं आएगा। आपके मैसेज दूसरा शख्स पढ़ रहा है या नहीं आपको इसकी जानकारी नहीं मिलेगी। ऐसा ही स्टेटस के साथ भी होगा, लेकिन आप चाहें तो इस फीचर को ऑन करके ये चेक कर सकते हैं कि किसने आपके स्टेटस देखा।

इसे भी पढ़ें :कॉलेज में 20 साल तक पढ़ाई अंग्रेजी, 74 की उम्र में अब रिक्शा चला बिता रहे हैं जिंदगी

इसे भी पढ़ें : सावधान! झांसे में ना आएं, यह रांची DC का आईडी नहीं

इसे भी पढ़ें : फैलाई थी एड्स होने की अफवाह, फिर क्या हुआ शख्स के साथ… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।

Digital World : अपडेट के नाम पर साइबर क्रिमिनलों का बड़ा जाल, जानें….

डिजिटल दुनिया(Digital World) जितनी आसान हो गई है, खतरे भी उतनी ही तेजी से बढ़े हैं, अब एक नया साइबर स्कैम सामने आया है, जो खास तौर पर स्मार्टफोन यूजर्स को निशाना बना रहा है।