spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

नेक्सस मॉल्स ने रिलायंस-बीपी के साथ मिलाया हाथ, जानिए क्या होगा फायदा

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive Desk : नेक्सस मॉल्स ने अत्याधुनिक ईवी चार्जिंग और बैटरी स्वैपिंग स्टेशनों के रोल आउट के लिए रिलायंस-बीपी के साथ हाथ मिलाया है। नेक्सस मॉल देश के सबसे बड़े मॉल मालिकों में से एक है। भारत के 13 शहरों में नेक्सस के 17 मॉल्स हैं। इस साझेदारी के तहत नेक्सस मॉल्स में दो और चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 24X7 चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। पहले चरण में इसी महीने के अंत तक नवी मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद में नेक्सस मॉल में ये चार्जिंग स्टेशन चालू हो जाएंगे।

ग्राहकों को पर्यावरण के प्रति करेगा जागरूक

नेक्सस कंपनी के ग्राहकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करेगा और अपने मॉल में वाहनों को चार्ज करने और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। नेक्सस मॉल 2016 से ही भारतीय रिटेलिंग सेक्टर में काम कर रहा है। कंपनी के पास मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद, पुणे, अमृतसर, चंडीगढ़, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, इंदौर, मैसूर, मैंगलोर और उदयपुर जैसे शहरों में 93 लाख वर्गफुट में फैले 17 मॉल हैं।

ईवी वैल्यू चेन के सभी हितधारकों को मिलेगा लाभ

जियो-बीपी एक ऐसा ईकोसिस्टम बना रहा है जिससे ईवी वैल्यू चेन के सभी हितधारकों को फायदा होगा। पिछले साल कंपनी ने भारत के दो सबसे बड़े ईवी चार्जिंग हब का निर्माण और लॉन्च किया था। दरअसल जियो-बीपी का इलेक्ट्रिक मोबिलिटी व्यवसाय, भारतीय उपभोक्ताओं को चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करता है। इसे ‘जियो-बीपी पल्स’ ब्रांड के तहत संचालित किया जाता है। जियो-बीपी पल्स मोबाइल ऐप से ग्राहक आसानी से आस-पास के चार्जिंग स्टेशन भी ढूंढ सकते हैं और अपने ईवी को आसानी से चार्ज कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :लीजिए पोर्टेबल वॉशिंग मशीन, कपड़ों के दाग-धब्बों से मिलेगी छुट्टी

इसे भी पढ़ें :स्नैपचैट यूजर्स को लगेगा बड़ा झटका, ऐप यूज करने के लिए चुकाने पड़ेंगे पैसे

इसे भी पढ़ें :UPI की डेली लिमिट अगर हो गई खत्म, जानें कैसे ट्रांसफर करें पैसा

इसे भी पढ़ें :टोल टैक्स का पूरा खर्च बता देगा Google Maps, जानिए कैसे

इसे भी पढ़ें :Agnipath Scheme: वायुसेना ने जारी की भर्ती की डिटेल, मिलेंगी ये सुवधा

इसे भी पढ़ें :JIO-BP ने ज़ोमैटो से किया समझौता, अब डिलिवरी वाहनों को मिलेगी ये सुविधा

इसे भी पढ़ें :लंबे गैप के बाद Coolpad ने लॉन्च किया 5जी स्मार्टफोन, प्री ऑर्डर शुरू

इसे भी पढ़ें :जल्‍द आ रहा OnePlus Nord 2T 5G स्‍मार्टफोन, जानिए कीमत और खासियत

इसे भी पढ़ें :

OnePlus का नया फोन लॉन्च! चुनिंदा बैंक कार्ड पर बंपर डिस्काउंट

Kohramlive : OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया...

PM मोदी का वीडियो हटाते ही मचा ब’वाल, Meta ने मानी गलती… सरकार सख्त

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो कुछ...

OnePlus N6x की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, इस रोज भारत में एंट्री…

New Delhi : OnePlus ने अपने नये बजट स्मार्टफोन...

केवल मोबाइल नंबर से नहीं पता चल सकती लाइव लोकेशन, रहें अलर्ट…

Kohramlive : आज के डिजिटल दौर में कई लोग...

CNG कार चलाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान…

Kohramlive : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: