Kohramlive Desk : शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरने से 5 मजदूरों की मौत हो गई है। घटना स्थल पर मलबे को हटाने का काम चल रहा है। घटना उत्तरी दिल्ली के अलीपुर में घटी है। बता दें की अलीपुर में एक गोदाम की दीवार का निर्माण चल रहा था। आज करीब एक बजे यह दीवार ढह गई, जिसमें वहां मौजूद सभी मजदूर दब गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का काम शुरू किया। NDRF गाजियाबाद की रीजनल रिस्पांस सेंटर द्वारका दिल्ली से एक टीम को घटनास्थल के लिए भेजा गया। मलबे से 9 मजदूरों को जीवित निकाला गया। घायलों को तुरंत राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती हैं कराया गया। घायलों का इलाज चल रहा है। घायल मजदूरों में 2 की हालत गंभीर है। अभी घटना के पीछे की वजह साफ नहीं है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा है कि राहत कार्य पर उनकी नजर है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ”अलीपुर में दुखद हादसा हुआ। जिला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा हुआ है। मैं स्वयं राहत कार्य पर नजर रखे हुए हूं।दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।”
इसे भी पढ़ें : देवर-भाभी करते थे गंदा धंधा, देखें क्या हुआ उनके साथ
इसे भी पढ़ें :भैया की साली से प्यार बना काल, हुआ खौफनाक अंत, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें :बेवा मां रोजी रोटी के जुगाड़ में गई बाहर, घर में बेटी को नोंच डाला… देखें
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन की रहमत क्या बरसी, बच गई लुटने से सात बेटियां, देखें कैसे..
इसे भी पढ़ें :2 लाख का ईनामी लंबू के पास था AK-47, फिर क्या हुआ उसका, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :थाना के बाहर रोती मां को मिला उसका बेटा…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :कोर्ट के बाहर से बेटे का अगवा, थाना में रोती मां… देखें वीडियो








