Kohramlive : भैया के ससुराल आते जाते अखिलेश को उनकी साली से प्यार हो गया। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने साथ जीने मरने तक की कसमें खा ली। दोनों की हरकतें और उनकी हसरतें जान घरवाले बिदक गये। अखिलेश को कई बार चेताया और समझाया बुझाया गया कि यह ठीक नहीं। एक ही घर की दो बेटियां एक ही घर में जाये, यह शोभा नहीं देता। अखिलेश से उसके घरवाले बहुत चिढ़ते भी थे। लाख बार उसे दूर रहने की हिदायत दी गई, पर वह नहीं माना। दोनों छुप छुप कर मिलते जुलते रहे। इसके बाद साली की शादी किसी दूसरे लड़के से कर दी गई। इसके बाद भी दोनों का मिलना जुलना लगा रहा।
एक रोज अखिलेश अपनी भाभी को छोड़ने उसके मायके पहुंच गया। उसकी निगाह भाभी की बहन को खोज रही थी। घरवाले यह ताड़ लिये। घरवाले को यह चिंता सताने लगी कि अगर इसे नहीं रोका गया तो उसकी शादीशुदा बेटी की जिंदगी तबाह और बर्बाद हो सकती है। इसके बाद घर के लोग अखिलेश को धर लिया और उसके सिर पर चाकू से वार कर उसका काम तमाम कर दिया। मारे गये अखिलेश के बड़े भाई राकेश राम ने केस दर्ज करा दिया। दर्ज केस में रामनाथ राम, लालपरी देवी, मरच्छिया देवी, गोल्डन राम, राजेश राम व सविता देवी को नामजद गुनाहगार ठहराया गया। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये रामनाथ को गिरफ्तार कर लिया। यह सनसनीखेज वारदात पूर्वी चंपारण के मेहसी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव की है।
समधी ने फ़ोन पर गढ़ी झूठी कहानी
इधर, मारे गये अखिलेश के पिता सुदिष्ट राम ने पुलिस को बताया कि गुरुवार भोर में करीब चार बजे समधी रामनाथ राम का फोन आया। उन्होंने कहा कि उसके बेटे अखिलेश की ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी है। जब वे दामोदरपुर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे पर उनके पुत्र की डेड बॉडी पड़ी हुई है। दरवाज़े पर एक भी आदमी नहीं था। इसकी सूचना उन्होंने मेहसी थाना को दी। पिता का इल्जाम है कि बेटी से शादी कराने के नाम पर उसके बेटे से लाखों रुपये उसके समधी व उनके परिवार के अन्य लोगों ने लिया था, लेकिन लड़की की शादी दूसरी जगह कर दी गई। जब बेटे अपने पैसे वापस मांगने लगे तो एक साजिश के तहत उसे बुलाकर मौत के घाट उतार दिया गया।
इसे भी पढ़ें : आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, चांद को टकटकी लगाए देखते रहे लोग
इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 8 IPS इधर से उधर, किशोर कौशल बने रांची के नये SSP
इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को फ्री में लगेगी बूस्टर डोज












